Advertisement

पोर्नोग्राफी केस में ED ने शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर पर मारी रेड, वकील बोले 'उनका कोई लेना-देना नहीं है'

Shilpa Shetty के पति और बिजनेसमैन Raj Kundra के घर पर ईडी ने छापेमारी हुई थी. उनके घर के अलावा ऑफिस की तलाशी की बात सामने आई थी. अब उनके वकील ने बड़ा बयान दिया है.

Latest News
पोर्नोग्राफी केस में ED ने शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर पर मारी रेड, वकील बोले 'उनका कोई लेना-देना नहीं है'

Raj Kundra Shilpa Shetty

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक बार फिर चर्चा में हैं. कपल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है जिसकी खबर ने उनके फैंस कौ हैरान कर दिया है. ये छापेमारी उनके पोर्नोग्राफी मामले से संबंधित है. ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में छापेमारी हुई है. इस दौरान सभी चीजों की तलाशी की जा रही थी. उनके वकील ने छापेमारी को लेकर काफी कुछ कहा है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की मानें तो एक बयान में अधिवक्ता प्रशांत पाटिल ने इस रेड को लेकर काफी कुछ कहा. वो बोले 'मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. ये खबरें सच नहीं हैं और भ्रामक हैं. शिल्पा पर प्रवर्तन निदेशालय की कोई छापेमारी नहीं हुई है क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है.'

हालांकि बयान में कहा गया है कि उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ जांच जारी है. वो बोले 'इस मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ जांच जारी है और वो सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं.' साथ ही वकील ने मीडिया से अनुरोध किया कि वो जांच के बारे में बात करते समय शिल्पा की तस्वीरों का इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी मामले में बुरे फंसे Shilpa Shetty के पति Raj Kundra, घर-ऑफिस पर ईडी ने की छापेमारी

ये मामला साल 2021 का है जिसको लेकर राज कुंद्रा जेल तक जा चुके हैं और कथित तौर पर उनपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था. वो दो महीनों तक जेल भी गए थे. हालांकि वो सितंबर 2021 में जमानत पर बाहर आ गए थे. पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा और उनकी कंपनी इन अश्लील फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करती है.

ये भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज में Shilpa Shetty और Raj Kundra ने सेलिब्रेट की 15वीं एनिवर्सरी, देखकर आप भी कहेंगे 'वाह'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement