Advertisement

Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा पर बनेगी फिल्म, पोर्नोग्राफी मामले के बाद क्या सुधर पाएगी इमेज?

शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले में फिल्म बन रही है, जिसमें वह खुद एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए वह अपनी इमेज सुधारने की कोशिस करते हुए दिखेंगे.

Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा पर बनेगी फिल्म, पोर्नोग्राफी मामले के बाद क्या सुधर पाएगी इमेज?

Shilpa Shetty Raj Kundra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) तो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि महज वो फिल्मों को लेकर नहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, साल 2021 में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा(Raj Kundra) साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में सुर्खियों में आए थे. इस खबर के बाद एक्ट्रेस और उनके परिवार ने कई परेशानियों का सामना किया था. हालांकि मामला दो साल पुराना हो गया, लेकिन अब इसको लेकर एक खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस शिल्पा के पति जल्द ही एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने वाले हैं.

दरअसल, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी के पति पोर्नोग्राफी मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह राज कुंद्रा की बायोपिक होगी और कहा जा रहा है कि वह खुद ही इसमें परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे. 

फिल्म में दिखाया जाएगा जेल का एक्सपीरियंस

खबरों में दावा किया जा रहा कि फिल्म में राज कुंद्रा के जीवन में पोर्नोग्राफी मामले के बाद आए बदलाव और जेल में उनके एक्सपीरियंस को भी दिखाया जाएगा. फिल्म में दिखाया जाएगा कि उन्होंने जेल में रहकर किस तरह का समय गुजारा था. बता दें कि राज कुंद्रा आर्थर रोड जेल में रहे थे और बताया जाता है कि यह देश का सबसे भीड़भाड़ वाला जेल है. वहीं, इस फिल्म में वो भी दिखाया जाएगा जो कुछ उन्होंने जेल के अंदर देखा और महसूस किया था. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss में Pornography Case की सच्चाई बताएंगे राज कुंद्रा? मेकर्स के सामने रखी ये डिमांड

डायरेक्टर का नाम नहीं आया सामने

फिलहाल राज कुंद्रा की इस बायोपिक को लेकर बाकी अपडेट्स सामने नहीं आए हैं. वहीं, यह फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर चल रही है. इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. जानकारी यह है कि राज कुंद्रा इस फिल्म में पूरी तरह से इन्वॉल्व रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली राहत

साल 2021 को हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि साल 2021 की 19 जुलाई को पोर्न फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था. राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी फिल्म्स बनाने, मोबाइल एप और ओटीटी पर अपलोड करवाने, जैसे कई गंभीर चार्जेज लगाए गए थे. इसके अलावा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का भी नाम इसमें शामिल था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement