Advertisement

Shilpa Shetty: ये किसे देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं शिल्पा शेट्टी, अजीब हरकतों पर फैंस ने किया ट्रोल, देखें Video

Shilpa Shetty का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Shilpa Shetty: ये किसे देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं शिल्पा शेट्टी, अजीब हरकतों पर फैंस ने किया ट्रोल, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की सदा बहार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (shilpa Shetty) अपनी फिटनेस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. इसके अलावा शिल्पा टीवी के कई शोज में बतौर जज भी नजर आ जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैस फॉलोइंग है जहां फैंस अपनी चहेती स्टार पर खूब  प्यार बरसाते हैं. हालांकि, हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद इस बार यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा अपनी गाड़ी में बैठकर कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, तभी उनकी कार में एक मच्छर आ जाता है जिसे देखने के बाद शिल्पा एक दम से शोर मचाना शुरू कर देती हैं. इतना ही नहीं, वो बार-बार हाथ हिलाकर उस मच्छर को मारने की कोशिश भी करती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन उनके फैंस को कुछ रास नहीं आया और यही वजह है कि उन्होंने वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty का बेटा Viaan 10 साल की उम्र में बना बिजनेसमैन, ये अनोखा Startup कर देगा हैरान

यहां देखें शिल्पा शेट्टी का वीडियो-

 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मच्छर था या डायनासोर जो इस तरह डर रही हो?' तो दूसरे ने लिखा, '50 रुपये काटो ओवरएक्टिंग के.' तीसरे ने लिखा, 'शिल्पा के बच्चे इससे ज्यादा समझदार होंगे.' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'ये लोग कुछ भी करते हैं मतलब.'

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति अब इस फिल्म में आजमाएंगे किस्मत, दिखाएंगे जेल के अंदर की कहानी

यहां देखें लोगों के रिएक्शन-

Shilpa Shetty

बता दें कि शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार साल 2022 आई फिल्म निकम्मा में देखा गया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अब एक्ट्रेस जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं. शिल्पा रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement