बॉलीवुड
Shehzada Box Office Collection: Kartik Aaryan की फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई उम्मीद से काफी पीछे बताई जा रही है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन मिले थे. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो (Ala Vaikunthapurramuloo) की हिंदी रीमेक है. वहीं, अब कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की पहले वीकेंड की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसे देखकर मेकर्स निराश हो सकते हैं. सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन से पीछे रह गए हैं.
तरण आदर्श ने बताया है कि कार्तिक आर्यन की शहजादा ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'शहजादा उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है... इस फिल्म का वीकेंड का बिजनेस जरूरत से काफी कम रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि पहले शनिवार और रविवार को 'शहजादा' बड़ा धमाका करेगी लेकिन वो मिसिंग रहा... शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे, शनिवार को 6.65 करोड़ और रविवार को इस फिल्म की कमाई 7.55 पर रुक गई. यानी अभी तक फिल्म ने भारत में कुल 20 करोड़ की कमाई कर पाई है'.
ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan के साथ वायरल फोटो पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, 'पुराना प्यार' को लेकर कह डाली ऐसी बात
#Shehzada doesn’t live up to the expectations… The weekend biz is below the mark… The *big* jump / turnaround on Sat and Sun - to improve its prospects - is clearly missing… Fri 6 cr, Sat 6.65 cr, Sun 7.55 cr. Total: ₹ 20.20 cr [+/-]. #India biz. pic.twitter.com/dNwZQP640S
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 20, 2023
वहीं, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 2020 में आई अल्लू अर्जुन की जिस फिल्म पर आधिरित है, उसकी कमाई 'शहजादा' से काफी आगे थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' ने पहले वीकेंड पर 54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. इन आंकड़ों के मुताबिक कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन से काफी पीछे रह गए हैं.
ये भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection: दूसरे दिन औंधे मुंह गिरी कार्तिक की फिल्म, खराब कमाई से क्या टूट जाएंगी उम्मीदें?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.