Advertisement

Shehnaaz Gill ने पहले इस खास शख्स का पकड़ा हाथ फिर कर लिया किस, बोलीं 'सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं', देखें Video

Shehnaaz Gill का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक शख्स पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. वो कोई और नहीं बल्कि उनके भाई Shehbaz हैं.

Shehnaaz Gill ने पहले इस खास शख्स का पकड़ा हाथ फिर कर लिया किस, बोलीं 'सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं', देखें Video

Shehnaaz Gill शहनाज गिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस लगातार इसके प्रमोशन में लगी हुई हैं और आए दिन नए नए अवतार में नजर आती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एक बार फिर स्टाइलिश अवतार में स्पॉट किया गया. उन्होंने इस दौरान पपाराजी को जमकर पोज दिए. वहीं उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने भाई शहबाज बदेशा (Shehnaaz Gill Brother Shehbaz Badesha) के साथ नजर आईं. इस दौरान शहनाज अपने भाई के साथ मस्ती करते और उन पर प्यार लुटाती दिखीं. 

बॉलीवुड के सेलीब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शहनाज गिल नजर आ रही हैं. इसमें उनके भाई शहबाज बदेशा भी उनके साथ दिखे. दोनों भाई बहन जमकर मस्ती करते नजर आए. इस दौरान शहनाज कार के अंदर बैठकर बाहर खड़े भाई का हाथ पकड़कर उसे किस कर लेती हैं और कहती हैं 'सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं.'

देखें video

ये भी पढ़ें: Sidharth Shukla की यादों से उबर नहीं पाईं हैं Shehnaaz Gill? Salman Khan ने दी 'मूव ऑन' करने की सलाह

शहनाज गिल, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरु करने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली फिल्म के लिए शहनाज गिल को बतौर फीस 50 लाख रुपये दिए गए हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill का नया लुक लोगों को नहीं आया रास, फोटो देख आई Urfi Javed की याद, बोले 'उसका साया आ गया है'

वहीं फिल्म के अलावा एक्ट्रेस अपने सेलिब्रिटी चैट शो और फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. शहनाज को बेहतरीन स्टाइल सेंस के लिए जाना जाता है. हालांकि की लोग उनके नए अवतार को देखकर उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं पर एक्ट्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement