Advertisement

Shehnaaz Gill और Elvish yadav डिनर डेट पर दिखे साथ, डेटिंग को लेकर उड़ने लगी अफवाह

बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss ott 2) के विनर एल्विश यादव(Elvish Yadav) और बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल(Shehnaaz Gill) को हाल ही में साथ देखा गया है.

Latest News
Shehnaaz Gill और Elvish yadav डिनर डेट पर दिखे साथ, डेटिंग को लेकर उड़ने लगी अफवाह

Shehnaaz Gill Elvish Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस(Bigg Boss) के कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद से लगातार चर्चा में है. बिग बॉस ओटीटी 2(Bigg Boss ott 2) के विनर एल्विश यादव(Elvish Yadav) लगातार खबरों में छाए हुए हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 में नजर आईं कंटेस्टेंट शहनाज गिल(Shehnaaz Gill) भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल ही में दोनों कलाकारों को एक साथ देख गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव और शहनाज गिल एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान शहनाज गिल ने ओवर साइज शर्ट पहनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने हल्के नीले रंग जीन्स और बूट्स पहने है. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. वहीं, एल्विश यादव ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट में नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों एक साथ कार में बैठते हुए देखे गए हैं.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने अजान के लिए बीच में रोका शो, झुका दिया सिर, इंटरनेट पर दिल जीत रहा ये Video

फैंस ने शहनाज और एल्विश को लेकर कही ये बात

वहीं, दोनों को साथ देख यूजर ने उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ाना शुरू कर दी है. एक यूजर ने लिखा- ओके दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं. वहीं, अन्य ने लिखा- सिद्धार्थ के बाद पहली बार शहनाज किसी के साथ अच्छी लगी है. उम्मीद करते हैं दोनों की दोस्ती ऐसे ही आगे बढ़े. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- यह मुलाकात बहुत अनएक्सपेक्टिड थी लेकिन उन दोनों को एक साथ पार्टी करते देखना बहुत अच्छा है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan के 'मूव ऑन' वाले कमेंट पर आया Shehnaaz Gill का रिएक्शन, Sidharth Shukla को लेकर किया इशारा?

शहनाज के शो में नजर आएंगे एल्विश

आपको बता दें कि एल्विश यादव जल्द ही शहनाज के गिल के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर हाल ही में दोनों ने शूट पूरा किया है. दोनों को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement