Advertisement

Shehnaaz Gill को Salman Khan ने 'भाईजान' से निकाला! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Shehnaaz Gill इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali जिसे अब भाईजान भी कहा जा रहा है, उसे लेकर काफी चर्चा में है. आए दिन इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई नई खबर सामने आ रही है. इसी बीच ये बात सामने आई है कि शहनाज को Salman Khan की इस फिल्म से बाहर का रास्त दिखा दिया गया है. इसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
Shehnaaz Gill को Salman Khan ने 'भाईजान' से निकाला! एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

kabhi eid kabhi diwali 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. कुछ समय पहले फिल्म का नाम भी बदल दिया गया था. अब इस फिल्म का नाम फिर से भाईजान (Bhaijaan) रख दिया गया है. वहीं ये फिल्म पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है. इस फिल्म से वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं इसी बीच अफवाह थी कि शहनाज गिल को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है पर अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है.

Shehnaaz Gill

कुछ समय पहले भी ये खबर आई थी कि शहनाज गिल को फिल्म से निकाल दिया गया है पर इस बात पर किसी का भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था. वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस को लेकर ऐसी बात सामने आई है कि सलमान खान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि अब शहनाज गिल ने खुद इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है. 

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के इस लुक को आपने तो नहीं कर दिया मिस? नए अवतार में फैंस को लुभा रही हैं एक्ट्रेस

शहनाज गिल ने अपने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा- 'पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी अफवाहें मेरे लिए एंटरटेनमेंट का डेली डोज बन गई हैं. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि लोग कब मेरी फिल्म देखेंगे और हां उसमें मुझे भी जरूर देखेंगे.' 

ये भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म Kabhi Eid Kabhi Diwali में शहनाज गिल को रिप्लेस करेंगी ये स्टार किड? जानें पूरा माजरा

बता दें कि इस फिल्म के लिए खुद सलमान खान ने शहनाज गिल को अप्रोच किया था. यही नहीं सलमान ने ये भी कहा था कि इसके लिए उन्हें मुंहमांगी फीस मिलेगी. फीस के लिए शहनाज को प्रोड्यूसर्स से बात करने की भी जरूरत नहीं पड़ी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement