Advertisement

Shehnaaz Gill की ये फोटो देखकर खुद को रोक नहीं पाए Vicky Kaushal, जानें 'पंजाब की Katrina' ने किया ऐसा क्या काम

Shehnaaz Gill ने अपने देसी अंदाज से एक बार फिर लोगों को दीवाना बना लिया है. एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब तक कमेंट कर रहे हैं.

Latest News
Shehnaaz Gill की ये फोटो देखकर खुद को रोक नहीं पाए Vicky Kaushal, जानें 'पंजाब की Katrina' ने किया ऐसा क्या काम

Shehnaaz Gill शहनाज गिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बेहद कम समय में लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है. वो अपने फैशन और स्टाइलिश फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपना देसी अंदाज भी फ्लॉन्ट करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. वो अपने पिंड जाकर वहां का आनंद लेती हैं और इंस्टाग्राम फोटो पोस्ट करती हैं. पंजाब की कैटरीना कैफ (Punjab ki Katrina Kaif) कही जाने वाली शहनाज ने फिर एक बार अपने देसी लुक से लोगों को दीवाना बनाया है. इस फोटो पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के कमेंट ने भी ध्यान खींच लिया है.

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अपनी क्‍यूटनेस और बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी देसी अंदाज में फोटो शेयर की हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'हाय फ्रेंड्स, चाय पीलो'. तस्वीरों में शहनाज येलो कलर के सिंपल सूट में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने सिर को दुप्पटे से ढका हुआ है और चाय पीते नजर आईं.

शहनाज की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के कमेंट पर गया. विक्की ने कमेंट कर लिखा 'चा' मतलब चाय. इस फोटो को देख कोई उन्हें क्यूट कह रहा तो कोई उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की लाइफ में फिर लौटा प्यार? पैपराजी के 'भाभी जी' कहने पर एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

शहनाज गिल के फैंस उनकी इसी सादगी के कायल भी हैं. इसके अलावा शहनाज एक गुरुद्वारे में कीर्तन सुनने भी गई थीं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया.

ये भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan टीजर में दिखी Shehnaaz Gill की झलक, फैंस को पसंद आया 'पंजाब की कैटरीना' का साउथ लुक

पंजाब की कैटरीना कैफ अब जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसमें उनकी एक छोटी सी झलक देखी गई थी. वो इस फिल्म में साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाएंगी. उनका लुक काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा वो रिया कपूर के पति करण बुलानी के डायरेक्शन में बन रही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं.इन सबके अलावा शहनाज अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में सेलेब्स को होस्ट करने में भी बिजी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement