Advertisement

Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi ने जारी किया पहला स्टेटमेंट, पोस्ट पढ़ हो जाएंगी आंखें नम

कांटा लगा (Kanta Laga) फेम शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 27 जून की रात अचानक मौत हो गई. वहीं, अब शेफाली के पति पराग (Parag Tyagi) त्यागी ने उनकी मौत के बाद पहला बयान जारी किया है.

Latest News
Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi ने जारी किया पहला स्टेटमेंट, पोस्ट पढ़ हो जाएंगी आंखें नम

Shefali Jariwala, Parag Tyagi

Add DNA as a Preferred Source

कांटा लगा (Kanta Laga) फेम शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 27 जून की रात अचानक मौत हो गई. कथित तौर पर एक्ट्रेस की कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल में मौत हो गई. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) पूरी तरह से टूट गए. अंतिम संस्कार के दौरान शेफाली के आखिरी पलों में पराग उनका माथा चूमते हुए नजर आ रहे थे. वहीं, एक अन्य वीडियो में पराग फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए. वहीं, अब उन्होंने शेफाली की मौत पर अपना दुख बयां किया है और फैंस से उनकी मौत के बारे में अटकलों से बचने के लिए कहा है. साथ ही ये भी कहा कि वे शेफाली को प्यार से याद करें.

पराग ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है. गुरुवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, '' शेफाली मेरी परी, सदाबहार कांटा लगा, जो आंखों से मिलती है, उससे कहीं ज्यादा थी. वह ग्रेस में लिपटी आग थी, तेज, फोक्स्ड और इंस्पायर करने वाली. एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित करती थी. लेकिन अपनी सभी उपाधियों और उपलब्धियों से परे, शेफाली अपने सबसे निस्वार्थ रूप से प्यारी थी.

यह भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला ने मौत से चंद घंटे पहले ली थी ये दवा, कांटा लगा गर्ल की दोस्त ने किया चौंकाने वाला दावा

उन्होंने आगे लिखा, '' वह सबकी मां थी, हमेशा दूसरों को पहले रखती थी, अपनी मौजूदगी से आराम और गर्मजोशी, एक उदार बेटी थी. एक डेडिकेटेड और प्यारी पत्नी और सिम्बा की एक अमेजिंग मां. एक प्रोटेक्टिव और गाइडिंग बहन और मौसी. एक बहुत वफादार दोस्त, जो अपने प्रियजनों के साथ साहस और करुणा के साथ खड़ी रही.दुख में, शोर और अटकलों से बह जाना आसान है. लेकिन शेफाली को उसकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए. जिस तरह से उसने लोगों को महसूस कराया. उसने जो खुशी जगाई, जिन लोगों की उसने जान बचाई है. मैं इस धागे की शुरुआत एक साधारण प्रार्थना से कर रहा हूं. यह जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे.ऐसी यादों से जो उपचार लाएं. ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को जीवित रखें. उसे उसकी विरासत बनने दो - एक ऐसी आत्मा जो इतनी उज्ज्वल है कि उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. हमेशा तक तुमसे प्यार करता हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की कार्डियक अरेस्ट नहीं, बल्कि इस कारण हुई मौत? डॉक्टर्स ने किया खुलासा

27 जून को हुई थी शेफाली की मौत

बता दें कि 27 जून की देर रात खबर आई की शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. खबरों के मुताबिक पराग त्यागी उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके के एक अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के पोस्टमार्टम के लिए उनका शव अंधेरी के कूपर अस्पताल में भेजा गया. बता दें कि  शेफाली साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आई थी. इसके अलावा वह बिग बॉस 13 और नच बलिए सीजन 5 और 7 में दिखाई दी थीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement