Advertisement

Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi ने दिया पहला बयान, हाथ जोड़कर लोगों से की ये रिक्वेस्ट

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया और उसके बाद उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने मीडिया के सामने अपना पहला स्टेटमेंट दिया है. जहां वह मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आए.

Latest News
Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi ने दिया पहला बयान, हाथ जोड़कर लोगों से की ये रिक्वेस्ट

Shefali Jariwala, Parag Tyagi 

Add DNA as a Preferred Source

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के शुक्रवार को निधन के बाद 28 जून शनिवार को अंतिम संस्कार  सांताक्रूज श्मशान घाट पर कर दिया गया है. इस मौके पर शेफाली के परिवार के सदस्यों के अलावा उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए. 42 साल में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार के बाद उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने मीडिया के सामने अपना पहला स्टेटमेंट दिया है. इस दौरान उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की. 

अंतिम संस्कार के बाद बयान देते हुए पराग त्यागी बुरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे थे. श्मशान घाट से निकलते हुए जैसे ही उन्होंने पपराजी को देखा वैसे ही उन्होंने उनके आगे हाथ जोड़ा और कहा, '' प्लीज मजाक मत बनाइयेगा. आपसे रिक्वेस्ट करता हूं, मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिए आप सब लोग. वो जहां भी हो खुश हो और शांति से रहे. बस अभी प्लीज आप बंद कर दीजिए.

यह भी पढ़ें- मोदीनगर की बहू थीं शेफाली जरीवाला, जानिए कौन हैं उनके पति पराग त्यागी, कहां थे मौत के समय

लोगों ने दिया पराग का साथ

बता दें कि पराग का यह बयान शनिवार की सुबह अपने और शेफाली के कुत्ते को टहलाने के लिए ट्रोल किए जाने के बाद आया है पपराजी की तस्वीरों और वीडियो ने पराग के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई और इससे लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए. हालांकि शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद उनके बयान का लोगों ने सपोर्ट किया. कई यूजर्स ने उन्हें सांत्वना दी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''भगवान के लिए उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दे दो.. उन्हें शांति से शोक मनाने दो. अन्य यूजर ने लिखा, '' भगवान मैम की आत्मा को शांति दे.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala ने X पर आखिरी बार किया था Sidharth Shukla को याद, मौत के बाद अब वायरल हुआ पोस्ट

कार्डियक अरेस्ट से गई शेफाली की जान

शेफाली जरीवाला का शुक्रवार की रात को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके पति पराग त्यागी कथित तौर पर उन्हें पास के अस्पताल ले गए थे. हालांकि तब तक डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद उनके शव को कूपर अस्पताल ले जाया गया था. वह रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा में अपनी परफॉर्मेंस के कारण काफी फेमस थीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement