बॉलीवुड
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga Girl) के नाम से फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की शुक्रवार 27 जून 2025 की देर रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया.उनकी मौत के बाद उनकी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई (Pooja ghai) ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga Girl) के नाम से फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की शुक्रवार 27 जून 2025 की देर रात को 42 साल की उम्र में निधन हो गया. कथित तौर पर कहा गया कि उनकी कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है. हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है. वहीं, एक्ट्रेस की मौत ने टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक को हैरान कर दिया है. इस बीच हाल ही में शेफाली की एक दोस्त ने हैरान करने वाला खुलासा किया है.
दरअसल, जैसा कि उनकी मौत के बाद खबरें आ रही हैं कि उन्होंने एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवाया था. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, शेफाली की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी से उनकी मौत के बारे में बात की है.
एंटी एजिंग ट्रीटमेंट के बारे में अफवाहों के बारे में जब पूजा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, '' मुझे लगता है कि किसी पर इतना पर्सनल कमेंट करना सही नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई इसे लेता है और मुझे यकीन है कि हर किसी को इसकी जरूरत है और यह बहुत कॉमन है. अगर आप दुबई की सड़कों पर चलेंगे, तो आपको नियमित क्लीनिक और नियमित सैलून में कई विटामिन सी ड्रिप दिखेंगे. जब उसे अंतिम संस्कार के लिए घर लाया गया, तो यह देखना बहुत ही दिल दहला देने वाला था कि वह बहुत सुंदर दिख रही थी.
यह भी पढ़ें- बेहद स्टाइलिश थी शेफाली जरीवाला, वेस्टर्न ड्रेस ही नहीं देसी लुक में भी ढाती थी कहर
पूजा ने यह भी पुष्टि की कि शेफाली ने उसी दिन विटामिन सी ड्रिप ली थी जिस दिन उनकी मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि, '' विटामिन सी लेना एक बहुत ही कॉमन बात है, कुछ लोग बस एक गोली लेते हैं और कुछ लोग इसे IV ड्रिप के जरिए लेते हैं. तो हां उसने उस दिन IV ड्रिप ली थी.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala को कैसे मिला था Kanta Laga का ऑफर, जिससे रातों-रात बनीं थी स्टार
जब शेफाली के ड्रिप लेने के सही समय के बारे में पूछा गया तो पूजा ने कहा, '' इस बारे में पक्के तौर पर नहीं कह सकती, लेकिन मुझे पता है कि उसने उस दिन ड्रिप ली थी, क्योंकि पुलिस ने उस शख्स को बुलाया, जिसने IV ड्रिप दी थी. बस यह चेक करने के लिए कि वह कौन सी दवा ले रही थी और तब पता कि उसने आज IV ड्रिप ली थी. बता दें कि पूजा अब मुंबई रहती हैं. हालांकि शेफाली के निधन के दौरान वह मुंबई में थी और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.