बॉलीवुड
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 27 जून शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन के बाद 28 जून को अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि इस दौरान उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह (Harmeet Singh) मौजूद नहीं थे, जिसके लेकर अब उन्होंने वजह बताई है.
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga) के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 27 जून शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. एक्ट्रेस महज 42 साल की की थीं. उन्हें जब देर रात 27 जून को अस्पताल ले जाया गया था, तो उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था. वहीं, 28 जून को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर बॉलीवुड से लेकर तमाम टीवी स्टार्स पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान शेफाली के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह (Harmeet Singh) अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे. लेकिन अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.
दरअसल, हरमीत सिंह इस दौरान यूरोप में है. इसलिए वह शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, '' इस समय यूरोप में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाना मेरे लिए दर्दनाक है. बहुत जल्दी चले गई. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस अकल्पनीय समय में शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala से Sidharth Shukla तक, हार्ट अटैक से गई इन सेलेब्स की जान
हरमीत सिंह शेफाली जरीवाला के पहले पति थे, जो कि मशहूर म्यूजिक जोड़ी मीत ब्रदर्स का हिस्सा थे. शेफाली ने कुछ समय तक हरमीत को डेट करने के बाद साल 2004 में शादी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने फिर तलाक ले लिया. इसके बाद शेफाली ने टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पराग त्यागी से शादी की. शेफाली और पराग ने शादी से पहले एक दूसरे को चार साल तक डेट किया. इस दौरान दोनों का रिश्ता मजबूत हो गया और साल 2014 में कपल ने शादी की.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के बाद पति Parag Tyagi ने दिया पहला बयान, हाथ जोड़कर लोगों से की ये रिक्वेस्ट
बता दें कि शेफाली के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस के राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ भी शामिल थे. उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर ओशिवारा श्मशान घाट ले गए थे. चार साल पहले यहीं पर बिग बॉस 13 के विनर और शेफाली के दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी अंतिम संस्कार किया गया था. दोनों बिग बॉस 13 में एक साथ नजर आए थे. सितंबर 2021 में सिद्धार्थ की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.