बॉलीवुड
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga Girl) के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 42 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. हालांकि अब डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस के निधन के पीछे कारण को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि उनका ब्लड प्रेशर कम था.
कांटा लगा गर्ल (Kanta Laga Girl) के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 42 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. लेकिन उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था और पुलिस को भी एक प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है, जिसमें संदेह है कि एक्ट्रेस का ब्लड प्रेशर अचानक कम हो गया होगा. इस मामले में उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) और घरेलू स्टाफ समेत 10 लोगों के बयानों के मुताबिक शेफाली ने व्रत रखा था.
अंबोली के एक पुलिस ऑफिसर ने बताया, '' डॉक्टर ने हमें बताया कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनका ब्लड प्रेशर कम होना हो सकता है.हमने उनके पति , माता पिता और घरेलू कर्मचारियों समेत लगभग 10 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. शुक्रवार को उनके घर पर सत्यनारायण पूजा रखी गई थी और उन्होंने व्रत रखा था, इसलिए उसने दोपहर 3 बजे तक कुछ नहीं खाया था.'' अब तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद फूड पॉइजनिंग की संभावना से इनकार किया है. वह अपने पति, परिवार के अन्य सदस्यों और घरेलू कर्मचारियों के सामने रात करीब 10.30 बजे बेहोश हो गई.
एक सूत्र के मुताबिक शुक्रवार को रात 10:00 बजे से 11 बजे के बीच शेफाली की तबीयत खराब हो गई. उनका शरीर कांपने लगा और आखिरकार वह बेहोश हो गई. उनके पति उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई. जांच के दौरान पुलिस को उनके घर से दो बॉक्सों में एंटी एजिंग टैबलेट, विटामिन टेबलेट और स्किन ग्लो टेबलेट मिले. जिसके बाद पुलिस ने अचानक मौत की एक रिपोर्ट दर्ज कर ली है और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अनुसार एक फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसमें मौत के कारण निर्धारित करने के लिए कुछ प्रोसेस का प्रावधान है.
शेफाली के पति पराग त्यागी ने मुंबई के जुहू बीच पर अपनी दिवंगत पत्नी की अस्थियां विसर्जित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पराग ने शेफाली के पिता और भाई के साथ मिलकर शनिवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में हिंदू परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया. दाह संस्कार के बाद पराग ने सभी को अपनी परी के लिए प्रार्थना करने की रिक्वेस्ट की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, '' प्लीज मजाक ड्रामा मत बनाइए. मैं अब सब से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज मेरी परी के लिए सब प्रार्थना कीजिए. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली की 27 जून को कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. हालांकि अभी तक उनके मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.