Advertisement

अस्पताल से सामने आई Saif Ali Khan की फोटो? Shatrughan Sinha ने शेयर कर लिखा नोट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अस्पताल से एक फोटो सामने आई है, जिसे दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया है.

Latest News
अस्पताल से सामने आई Saif Ali Khan की फोटो? Shatrughan Sinha ने शेयर कर लिखा नोट

Shatrughan Sinha, Saif Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अस्पताल में है, क्योंकि गुरुवार को उनके घर में एक अनजान शख्स ने घुसकर उनपर हमला किया और चाकू से छह बार वार किया था. जिसके कारण वह जख्मी हो गए थे. वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जो कि सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) की है. हालांकि यह फोटो एआई जनरेटेड है. इस तस्वीर को दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने शेयर किया है और फोटो शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है.

शत्रुघ्न सिन्हा के द्वारा शेयर की गई फोटो में सैफ अली खान अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हैं और उनके पास करीना कपूर बैठी हुई हैं. रविवार को शत्रुघ्न ने अपने एक्स (ट्विटर) पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में ठीक हो रहे सैफ अली की एआई जनरेटेड फोटो शेयर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हमारे करीबी डियर और लव्ड सैफ अली खान पर दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं. मेरे पसंदीदा शो मैन फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती करीना कपूर खान और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं. एक विनम्र अपील प्लीज दोषारोपण का खेल बंद करें, पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है. हम निश्चित रूप से हमारे सीएम और होम मिनिस्टर, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस की उनकी चिंता और उपचारात्मक उपायों के लिए सराहना करते हैं. आइए मामले को अधिक जटिल न बनाएं. 

उन्होंने आगे लिखा, '' मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, जितनी जल्दी बेहतर होगा. डिप्टी सीएम अजित पवार और हमारे मित्र एकनाथ शिंदे को उनके दयालु शब्दों, देखभाल और कोशिशों के लिए थैंक्स. आखिरकार सैफ सबसे शानदार स्टार/एक्टर में से एक हैं और पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड विनर भी हैं. कानून अपना काम करेगी, क्योंकि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. जल्द ठीक हो जाओ.

यह भी पढ़ें-Saif Ali Khan पर हमला करने वाला गिरफ्तार, ठाणे में झाड़ियों से मुंबई पुलिस ने पकड़ा

सैफ पर किया गया था चाकू से हमला

कथित तौर पर एक अनजान हमलावर ने सैफ पर 2.5 इंच की चाकू से हमला किया था. वह सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे के जरिए से उनके बांद्रा स्थित घर में घुसा था.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके घाव से 2.5 इंच का चाकू निकाला है. सर्जरी के बाद एक्टर को आईसीयू से शिफ्ट कर दिया है और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. 

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan अटैक मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? इन 10 प्वॉइंट में समझें

आरोपी हुआ गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार तड़के 2.30 बजे एक अनजान शख्स सैफ के घर में घुस आया था और उसने एक्टर पर छह बार चाकू से हमला किया. एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब भी चोट वार किया गया था. वहीं, अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement