Advertisement

Shatrughan Sinha: 'मैं भटक गया था', जब पत्नी Poonam Sinha को धोखा दे रहे थे एक्टर, सालों बाद खोले दिल के गहरे राज

Shatrughan Sinha ने हाल ही में अपनी शादी से जुड़े कई राज खोले. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी Poonam को धोखा दिया था.

Shatrughan Sinha: 'मैं भटक गया था', जब पत्नी Poonam Sinha को धोखा दे रहे थे एक्टर, सालों बाद खोले दिल के गहरे राज

Shatrughan Sinha Poonam Sinha शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपनी दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. रील लाइफ में एक्टर भले ही सख्त हों पर रियल लाइफ में वो एक फैमिली मैन हैं. शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं. हालांकि उनकी लव स्टोरी और शादीशुदा लाइफ कई उतार-चढ़ाव से भरी रही है. हाल ही में एक चैट शो में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज का खुलासा किया.

शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में अरबाज खान के शो में पहुंचे. यहां बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी शादी और लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. एक्टर ने बताया कि वो और पूनम एक ट्रेन में मिले थे, जब शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने के लिए अपने पटना से पुणे की यात्रा कर रहे थे. एक्टर ने बताया कि पहली मुलाकात के 14 साल बाद दोनों की शादी हुई थी और तो और शादी से पहले तीन साल के लिए दोनों अलग भी हो गए थे. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'उस वक्त लगा था कि मेरी जिंदगी में कुछ और हो रहा है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं देना चाहता. ये मेरी गलती थी. और एक दिन, मैंने उससे कहा, तुम मेरे लिए बहुत अच्छी हो और मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता.' 

ये भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा का कट गया था पत्ता और रातों-रात स्टार बना था ये हीरो

जब एक्टर के सिर पर चढ़ गया था स्टारडम

उन्होंने बताया कि स्टारडम ने उन्हें कैसे प्रभावित किया था. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'ये मेरी गलती थी. मैं बहक गया, मैं स्टारडम का शिकार हो गया. मैं सोचता था कि कोई भी महिला कभी भी मुझमें दिलचस्पी नहीं लेगी. नियंत्रण खोना मानव स्वभाव है. मैंने तलाक दे दिया, एक तरह से... हमने सभी संपर्क पूरी तरह से काट दिए, लेकिन मुझे पता चला कि वह मेरे बारे में और मेरा हाल-चाल पूछ रही थी. वह मेरे स्टाफ से मेरी बेहतर देखभाल करने, मुझे ठीक से खिलाने के लिए कहती थीं.'

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha से हूबहू क्यों मिलता है Reena Roy का चेहरा, सालों बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

यहां देखें Video: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement