Advertisement

इस कारण बहन Sonakshi की शादी में नहीं पहुंचे थे लव-कुश, Shatrughan Sinha ने बताई वजह

अनुभवी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी में बेटों लव और कुश (Luv Kush) के शामिल न होने के पीछे का कारण बताया है.

Latest News
इस कारण बहन Sonakshi की शादी में नहीं पहुंचे थे लव-कुश, Shatrughan Sinha ने बताई वजह

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal, Shatrughan Sinha, Luv Kush

Add DNA as a Preferred Source

अनुभवी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के बाद से ही कपल चर्चा में है. हालांकि सोनाक्षी की शादी में उनके दोनों भाई लव और कुश (Luv Kush) शामिल नहीं हुए थे. जिसके बाद अब आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके पीछे का कारण बताया है. 

दरअसल, लेहरन रेट्रो संग इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले तो इस विषय पर बात करने से इनकार कर दिया था कि वह अपने बेटों की अनुपस्थिति से इफेक्ट नहीं होंगे. लेकिन बाद में उन्होंने कहा, '' उसमें मैं कोई शिकायत नहीं करता हूं. वो भी एक रिएक्शन होता है. वो भी इंसान हैं. बच्चों को कल्चरल शॉक लगा है. बच्चों को शायद ऐसा कहने वालों के अंदर शायद इतनी मैच्योरिटी नहीं होगी.उन्होंने आगे कहा कि, '' मैं उनके भी दर्द को कंफ्यूजन को, परेशानियों को समझ सकता हूं, हो सकता है कि अगर मैं उस उम्र में होता, तो शायद मेरे सोचने का तरीका कुछ और होता.

यह भी पढ़ें- Shatrughan Sinha की परवरिश पर Mukesh Khanna ने उठाए सवाल, तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा ने Shaktimaan को दिया करारा जवाब

सोनाक्षी-जहीर ने झेली थी आलोचनाएं

7 साल के लगातार डेटिंग के बाद आखिरकार 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक प्राइवेट कार्यक्रम में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. हालांकि उनेक अंतर धार्मिक शादी की काफी आलोचना हुई. उन्होंने इन आलोचनाओं का भी खुलकर सामना किया और ट्रोल्स को जवाब दिया.

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal बनने वाले पेरेंट्स! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

सोनाक्षी ने दिया था जवाब

सोनाक्षी सिन्हा ने अब उन ट्रोल्स को संबोधित किया, जो कि उनकी अंतर धार्मिक शादी की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट दोबारा शेयर किया जिसमें सोनाक्षी और जहीर के प्यार को यूनिवर्सल धर्म बताया गया है. प्रसाद भट्ट की शेयर की गई पोस्ट पर सोनाक्षी ने कहा, '' सच्चे शब्द, यह प्यारा है. थैंक्यू.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement