Advertisement

Shamshera Box Office Collection: Ranbir Kapoor की फ्लॉप फिल्म, एक हफ्ते में भी नहीं कमा पाएगी 50 करोड़? जानिए कलेक्शन

Shamshera Box Office Collection Day 6: लगातार रणबीर कपूर की फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. इन कलेक्शन के ट्रेंड से ऐसा लगता है कि 150 करोड़ की बजट वाली फिल्म अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी आकंड़ा नहीं पार कर पाएगी.

Shamshera Box Office Collection: Ranbir Kapoor की फ्लॉप फिल्म, एक हफ्ते में भी नहीं कमा पाएगी 50 करोड़? जानिए कलेक्शन

Shamshera Box Office : शमशेरा बॉक्स ऑफिस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shamshera Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने चार साल बाद शमशेरा (Shamshera) से बड़े पर्दे पर वापसी की. वहीं निर्देशक करण मल्होत्रा (Karan Malhotra) ने ​भी इस फिल्म के जरिए सात साल बाद वापसी की. मगर दर्शक इन दोनों कलाकारों का बेहतर स्वागत नहीं कर पाए. शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ शुरुआत की थी. एक स्थिर वीकेंड के बाद फिल्म के वीक डे के कलेक्शन जबरदस्त गिरावट देखी गई. शमशेरा ने छठे दिन की अपनी कमाई में लगातार गिरावट दिखाई. 

शमशेरा ने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपनी जर्नी शुरू की. बड़ी बजट की फिल्म होने के नाते फिल्म के लिए ऐसी ओपनिंग निराशाजनक थी. पहले वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार के कलेक्शन) के दौरान शमशेरा ने महज 31 करोड़ रुपये कमाए. ऐसा लग रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 65-75 करोड़ रुपये के करीब होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन में मुश्किल से 2.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई. इसलिए, शमशेरा का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 39.75 करोड़ रुपये हो जाएगा. पहले हफ्ते में शमशेरा लगभग 40 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी. 

ये भी पढ़ें - Shamshera Review: पैसा वसूल या पूरी फिजूल? जानें कैसी है Ranbir Kapoor-Sanjay Dutt की फिल्म

निर्देशक करण मल्होत्रा ​​​​की ऐतिहासिक ड्रामा शमशेरा 22 जुलाई को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर हैं. आजादी के लिए लड़ रही एक गुलाम जनजाति के नायक 'शमशेरा' के तौर पर रणबीर की दोहरी भूमिका थी.

फिल्म में रणबीर कूपर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं. इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement