Advertisement

Shamshera Box Office collection day 1: नहीं चला Ranbir Kapoor का जादू, फिल्म को मिली खराब ओपनिंग

Shamshera Box Office collection day 1: रणबीर कपूर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं पर लगता है उनकी उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने निराशा जताई गई है. इसे देखकर लगता है मानो फिल्म शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाएगी.

Latest News
Shamshera Box Office collection day 1: नहीं चला Ranbir Kapoor का जादू, फिल्म को मिली खराब ओपनिंग

Shamshera शमशेरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shamshera Box Office collection day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा (Shamshera) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से भरी इस फिल्म से रणबीर ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. हालांकि लगता है कि लोगों को उनकी ये फिल्म कुछ रास नहीं आई है. रणबीर की फिल्म ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में अब एक्टर और फिल्म के मेकर को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं.

भारत में 4350 और विदेश में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन पर 9.50 से 11 करोड़ के बीच की कमाई की है. रणबीर और फिल्म के मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन पहले दिन के कलेक्शन को देखकर उन्हें अब बस वीकेंड से ही थोड़ी बहुत उम्मीदें हैं. रणबीर की फिल्म, कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (bhool Bhulaiyaa 2) की ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे. 

यही नहीं शमशेरा की पहले दिन की कमाई अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज से भी कम रही. बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये और सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

ये भी पढ़ें: Shamshera Review: पैसा वसूल या पूरी फिजूल? जानें कैसी है Ranbir Kapoor-Sanjay Dutt की फिल्म

इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में दिख रहे हैं, वाणी कपूर उनकी प्रेमिका बनी हैं और संजय दत्त खूंखार विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा था कि, "रणबीर कपूर की फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ और वीकेंड पर 30 से 35 करोड़ कमा सकती है."

वहीं बात करें शमशेरा की एडवांस बुकिंग की तो फिल्म ने पहले अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब रफ्तार धीमी हो गई है. फिल्म ने लगभग 2.60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement