बॉलीवुड
Shammi Kapoor के बेटे Aditya Raj Kapoor आखिरकार ग्रेजुएट हो गए हैं. उन्होंने फिलॉसिपी ऑनर्स में BA किया है.
डीएनए हिंदी: दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और गीता बाली (Geeta Bali) आज भले ही इस दुनिया में ना हों पर उनकी फिल्मों और अदाकारी की आज भी चर्चा है. इसी बीच उनके बेटे आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor) को लेकर एक खबर सामने आई है. 67 साल की उम्र में आदित्य राज कपूर ग्रेजुएट हो गए हैं. आदित्य ने अपनी डिग्री के साथ एक फोटो पोस्ट की है और इस बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को उन्होंने बहुत देर से जाना है.
आदित्य राज कपूर अपना माता पिता की तरह फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखते हैं. वो एक बिजनेसमैन हैं और गोवा में रहते हैं. आदित्य को बाइक का भी काफी शौक है. हाल ही में उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वो 67 की उम्र में ग्रेजुएट हो गए हैं. आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी तुलसी को दिया और कहा कि उसी के प्रोत्साहन से वो ऐसा कर पाए. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि ऐसा उन्होंने अपनी मां के लिए किया है.
आदित्य राज कपूर फिलॉसिपी ऑनर्स में मैं सेकेंड क्लास पास हुए हैं. आदित्य ने ईटाइम्स से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से ली है. उन्होंने कहा 'मेरे पास पढ़ाई के मौके थे और मैंने कभी उनका फायदा नहीं उठाया. इन सालों में, मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन ये काफी नहीं था, जब मैंने अपने भीतर खालीपन महसूस किया तभी मुझे शिक्षा के महत्व का एहसास हुआ.'
उन्होंने आगे बताया 'दो हफ्ते पहले मैं 59.67% नंबर के साथ पास हुआ था. इग्नू बहुत सहयोगी रहा है, उनके पास गोवा में एक क्षेत्रीय निदेशक है, जो बहुत मददगार है.'
ये भी पढ़ें: मुगल-ए-आजम के लिए मिला था ब्लैंक चैक पर पृथ्वीराज ने ली थी इतनी फीस, जानें दिलचस्प किस्सा
बता दें कि दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं - आदित्य और बेटी कंचन. 1965 में गीता की मृत्यु हो गई थी. फिर, 1969 में, शम्मी ने नीला देवी गोहिल से शादी की, जो भावनगर के शाही परिवार से थीं.
ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर से लेकर जॉनी वॉकर तक, जिसके लिए गाया उसी की आवाज बन गए मोहम्मद रफी
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.