Advertisement

Siddhanth Kapoor Detained: ड्रग्स केस में पकड़ा गया बेटा तो Shakti Kapoor का हुआ ऐसा हाल, बोले- हो ही नहीं सकता...

Shakti Kapoor ने बेटे Siddhanth Kapoor पर लगे ड्रग्स सेवन के आरोपों पर रिएक्शन दिया है. वो इस बात को सुनकर सन्न रह गए हैं.

Latest News
Siddhanth Kapoor Detained: ड्रग्स केस में पकड़ा गया बेटा तो Shakti Kapoor का हुआ ऐसा हाल, बोले- हो ही नहीं सकता...

Shakti Kapoor, Siddhanth Kapoor: शक्ति कपूर, सिद्धांत कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का बेटा सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor Detained) पर हाल ही में ड्रग्स (Drugs) सेवन के चौंकाने वाले आरोप लगे हैं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. सिद्धांत के साथ साथ 5 अन्य लोगों को भी डीटेन किया गया है और सभी से पूछताछ चल रही है. ड्रग्स मामले से जुड़ी यह गिरफ्तारी बेंगलुरु के एक होटल से हुई है. वहीं, बेटे की गिरफ्तारी के बाद हाल ही में इस पूरे मामले पर शक्ति कपूर का रिएक्शन आ गया है. उनकी बातों से जाहिर है कि वो इस खबर को सुनकर सन्न रह गए हैं और उन्होंने इस बात को मानने से ही इनकार कर दिया है.

बेटे सिद्धांत पर लगे ड्रग्स लेने के आरोपों को लेकर पूरा परिवार हैरान है  इस बारे में खुद शक्ति कपूर को भी कोई जानकारी नहीं थी. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि 'मुझे कोई आइडिया नहीं है. मुझे इस बारे में एकदम भी कुछ पता नहीं है.  जब सुबह 9 बजे उठा तो ऐसी खबरें सुनीं कि मेरे बेटे को हिरासत में लिया गया है. सभी ने सिद्धांत को कॉल करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा'. शक्ति कपूर का कहना है कि उन्हें ये बात मीडिया से पता चली है. उन्होंने बताया कि पूरी फैमिली परेशान है और किसी तरह से पूरी सच्चाई निकालने की कोशिश कर रही है.

 

 

ये भी पढ़ें- पहले भी ड्रग्स केस में फंस चुके हैं Shakti kapoor के दोनों बच्चे, जानें बेटे सिद्धांत की करियर रिपोर्ट

इसके अलावा उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपनी हैरानी जाहिर की है. उन्होंने कहा- 'ऐसा संभव नहीं है'. 37 वर्षीय सिद्धांत कपूर एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं. वह खुद भी एक एक्टर हैं और कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं.  भूल भूलैया, ढोल, भागम भाग और चुप चुप जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है.

ये भी पढ़ें- Shraddha Kapoor के भाई की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया

उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह फिल्म 'अग्ली' में भी नजर आए. सिद्धांत अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ भी फिल्म हसीना पारकर में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. हालांकि अब तक उन्हें किसी फिल्म से कोई खास पहचान नहीं मिली है और उनका करियर फ्लॉप ही रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement