Advertisement

Shahrukh Khan की बीवी Gauri Khan ने बंगले Mannat में की अनोखी कारीगरी, देखें Inside Photos

Shahrukh Khan की वाइफ Gauri Khan ने अपने सोशल अकाउंट पर Mannat के बेहद खूबसूरत इंटीरियर्स की झलक दिखाई है. मन्नत की इनसाइड तस्वीरों (Mannat Inside Photos) में दिखाई दे रहा है कि शाहरुख-गौरी का घर कितना खूबसूरत और रॉयल अंदाज में डिजाइन किया गया है.

Latest News
Shahrukh Khan की बीवी Gauri Khan ने बंगले Mannat में की अनोखी कारीगरी, देखें Inside Photos

Gauri Khan, Aryan Khan Shah Rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) इंडस्ट्री की सक्सेसफुल बिजनेस वुमन में गिनी जाती हैं. गौरी, इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस करती हैं और इतना बेहतरीन काम करती हैं कि बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स उन्हीं से अपने बंगले को डिजाइन करवाते हैं. वहीं, उन्होंने ही अपने बंगले मन्नत (Bangalow Mannat) को भी खुद ही सजाया है. वहीं, हाल ही में गौरी ने अपने खूबसूरत बंगले (Inside Photos) की एक झलक शेयर की है. उन्होंने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें बंगले में की गई उनकी अनोखी कारीगरी देखने को मिल रही है.

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो अपने घर मन्नत के एक खास कोने की झलक दिखाती नजर आ रही हैं. गौरी खान ने जो तस्वीर शेयर की है वो उनके बंगले की एक दीवार की है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि उन्होंने एक खास तरीके की दीवार बनाई है और इस दीवार के आगे उन्होंने एक खूबसूरत काउच रखा है. इस दीवार में जो डिजाइन है वो इसे फोटोशूट के लिए परफेक्ट बना रहा है.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan Video: नाइट क्लब में शराब इंजॉय करते दिखे शाहरुख के बेटे, इस वीडियो को देखकर भड़के लोग

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

 

फोटो में गौरी एक सैटिन ब्लू रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. उनका लुक मन्नत में कराए गए इस फोटोशूट को और भी खूबसूरत बना रहा है. अपनी इस ड्रेस के साथ गौरी ने व्हाइट रंग की डिजाइनर स्टेलिटोज पहने हुए हैं. गौरी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. मन्नत की इस दीवार पर की गई गौरी की कारीगरी लोगों को खूब पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें- Dunki फिल्म में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे शाहरुख खान, लीक हुआ लुक 

बता दें कि गौरी खान बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्रिटीज के ऑफिस और घर को डिजाइन कर चुकी हैं. शाहरुख खान खुद भी अपनी पत्नी के टैलेंट की जमकर तारीफें करते दिखाई देते हैं. उन्होंने एक वक्त पर आलिया भट्ट का घर भी खूबसूरती से डिजाइन किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement