Advertisement

जब एक डायरेक्टर ने की थी Shahrukh Khan की बेइज्जती, कहा- 'तुम बॉक्स ऑफिस पर बिलकुल नहीं चल सकते'

Shahrukh Khan आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शुरुआती दिनों के बारे में बता रहे हैं.

जब एक डायरेक्टर ने की थी Shahrukh Khan की बेइज्जती, कहा- 'तुम बॉक्स ऑफिस पर बिलकुल नहीं चल सकते'

Shahrukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बॉलीवुड का बादशाह कहो चाहे किंग खान बात एक ही है. 1992 में आई फिल्म दीवाना (Deewana 1992) से बॉलीवुड में कहम रखने वाले शाहरुख खान के आज देश में ही नहीं विदेश में भी काफी फैन फॉलोइंग है. 30 साल पहले अपने करियर के शुरुआती दौर में किंग खान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. आज वो जहां हैं वहां तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी पर वो महनत करने से कभी पीछे नहीं हटे. किंग खान ने सालों तक काफी संघर्ष किया. एक समय ऐसा भी था जब डायरेक्टर्स उन्हें रिजेक्ट कर दिया करते थे. उन्हें कहा जाता था कि 'तुम बॉक्स ऑफिस पे बिलकुल नहीं चल सकते'.

दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शुरुआती दौर के स्ट्रगल के बारे में लोगों से अपने मन की बात शेयर कर रहे थे. ये वीडियो साल 1995 का है जब एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान ने अपना दिल खोलकर रख दिया था. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म के प्रड्यूसर और डायरेक्टर उनकी बेज्जती किया करते थे. वो कहते थे कि तुम फिल्मों में बिलकुल नहीं चल सकते. 

इस वीडियो में शाहरुख ने कहा- 'जब प्रड्यूसर साहब ने पूछा तुम डांस कर सकते हो? मैंने कहां हां, डांस किया को प्रोड्यूसर साहब का जवाब आया, ‘रहने दो, ये तो गोविंदा किलो के भाव करता है’. इसके बाद प्रोड्यूसर ने मुझसे फाइट सीन करने के लिए कहा, जिसके बाद मैंने फाइट सीन करके दिखाया. लेकिन उन्होंने कहा, रहने दो, ये तो सनी देओल टन के भाव करता है.’

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan Film Jawan Teaser Out: किंग खान का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, जानें क्या है दिलचस्प बात

इस वीडियो में किंग खान ने आगे कहा- 'उस प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकता हूं. जब मैंने ये सुना तो मैंने फैसला लिया अगर मैं बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकता तो बॉक्स ऑफिस पर जल तो सकता हूं. अगर बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो सकता तो बॉक्स ऑफिस के लिए मिट तो सकता हूं.'

उन्होंने आखिर में न्यूकमर्स के लिए कहा- 'तुम लोगों को चाहे अग्नी परीक्षा देनी पड़े, अपने आप को जलाना पड़े, मिटाना पड़े तो मैंने वो करते दिखाया जो किसी हीरो ने नहीं किया है. तो मैंने ये किया कि मैंने अपने आपको सबके सामने जला दिया.'

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan बोले मेरे घर में 30-40 लाख रुपये की TV है, लोग बोले- इतने में तो पूरा घर आ जाए

बता दें कि फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले 1980 के दशक के अंत में शाहरुख खान ने कई टेलीविजन शो में एक्टिंग की थी. इसके बाद 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. 1992 से 1995 के बीच में शाहरुख खान ने कई हिट फिल्में दी. दीवाना के बाद उन्होंने फिल्म चमत्कार, दिल आशना है, राजू बन गया जेंटलमैन, माया मेमसाहब, किंग अंकल, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, अंजाम जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपने एक्टिंग के हुनर से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement