Advertisement

Pathaan 2 को लेकर Shahrukh Khan ने कह दी बड़ी बात, बोले, 'आप लोग दुआ करो...'

Shah Rukh Khan ने अपने बर्थडे पर Pathaan का टीजर रिलीज किया था. अब King Khan ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी हिंट दे दी है.

Latest News
Pathaan 2 को लेकर Shahrukh Khan ने कह दी बड़ी बात, बोले, 'आप लोग दुआ करो...'

Shahrukh Khan's Pathaan शाहरुख खान 'पठान'

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने 57वें बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा रिटर्न गिफ्ट दिया. इस दिन किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) का टीजर रिलीज किया गया. यशराज (Yashraj) के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस-देशभक्त के रूप में नजर आएंगे. इस टीजर में शाहरुख और जॉन अब्राहम (John Abraham) जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ग्लैमरस लुक भी नजर आया. वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर किंग खान ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने फैंस से पठान के हिट होने के लिए दुआ करने को कहा है.

हाल ही में बांद्रा में अपने बर्थडे पर आयोजित एक खास फैन इंटरेक्शन के दौरान, शाहरुख खान ने पठान 2 की संभावना के बारे में बात की. फैंस के साथ बातचीत करते हुए, बॉलीवुड के बादशाह ने अपनी फिल्म पठान की सफलता के लिए भी प्रार्थना करने को कहा. 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने इस दौरान कहा, 'आप लोग दुआ करो कि पठान का सीक्वल बन जाए. मुझे उम्मीद है कि सभी इसे पसंद करेंगे. हम सभी ने फिल्म पर काफी मेहनत की है. मेरी इच्छा है कि आप प्रार्थना करें कि फिल्म अच्छी हो और इसका दूसरा पार्ट भी आए, ताकि हम जल्द से जल्द सीक्वल पर काम करना शुरू कर सकें.'

ये भी पढ़ें: Pathaan Teaser: Shah Rukh Khan के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा गिफ्ट, टीजर में धांसू अंदाज देख नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

शाहरुख खान को आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो रोल में देखा गया था. अब वो जल्द ही पठान में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan को Boycott करने की उठी मांग, इन बातों से नाराज हैं लोग!

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते नजर आ सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement