Advertisement

लड़की ने Shahrukh Khan को किया जबरदस्ती Kiss, वीडियो देख गुस्साए लोगों ने कहा 'जेल में डालो इसे'

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) को एक महिला फैन ने जबरदस्ती Kiss कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लड़की ने Shahrukh Khan को किया जबरदस्ती Kiss, वीडियो देख गुस्साए लोगों ने कहा 'जेल में डालो इसे'

Shahrukh Khan: शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) के दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं. शाहरुख अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत से लेकर, कई फंक्शन में भाग लेने तक, नेटिजन्स उनकी इस सादगी पर फिदा रहते हैं. एक्टर को फैंस हमेशा ही डाउन टू अर्थ और अपने विनम्र स्वभाव के लिए सरहाना करते हैं. मंगलवार के दिन वह दुबई में एक फंक्शन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे और एक एड के प्रमोशन में भी उन्होंने हिस्सा लिया, जो कि उनके किसी करीबी दोस्त का है. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां पर उन्हें फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया है. 

दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि शाहरुख खान कार्यक्रम में काले रंग के सूट में नजर आते हैं. वह अपने बॉडीगार्ड के साथ नजर आते हैं.  वह जैसे कार्यक्रम में  पहुंचते हैं और वहां मौजूद गेस्ट से मिलते हैं, उसी दौरान उन्हें कई फैंस, चारों तरफ से घेर लेते हैं. उसके बाद तभी वहां पर मौजूद एक महिला फैन उन्हें जबरदस्ती गाल पर Kiss कर लेती है. शाहरुख खान उस दौरान काफी शांत थे और मुस्कुरा रहे थे. उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कई गेस्ट के साथ सेल्फी भी ली थी. वहीं, इस वायरल वीडियो को देख कर कई लोग काफी नाराज नजर आए हैं. 

ये भी पढ़ें- Pathaan 2 को लेकर Shahrukh Khan ने कह दी बड़ी बात, बोले, 'आप लोग दुआ करो...'

नेटिजन्स बोले-जेल में डालो इस लड़की को

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- जेल में डालो इस लड़की को. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- अगर इसी तरह से किसी अडल्ट व्यक्ति ने माधुरी या फिर किसी और एक्ट्रेस साथ किया हो, तो क्या ये ठीक होगा. आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के साथ इस तरह की हरकत की गई है. इससे पहले भी कई बार रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर जैसे एक्टर्स के साथ ऐसा हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की घड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, लाखों में नहीं करोड़ों में है इस ब्लू वॉच की कीमत

शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर बात की जाए तो उनकी बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे. साथ ही वह इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करते हुए भी दिखाई देंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement