Advertisement

Shahid Kapoor ने खोला शादी से जुड़ा बड़ा राज, बताया 8 साल में क्या क्या हुआ

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) मीरा राजपूत(Mira rajput) संग अपनी आठ साल शादी पर कहा कि उनकी पत्नी एक परफेक्ट पार्टनर है.

Shahid Kapoor ने खोला शादी से जुड़ा बड़ा राज, बताया 8 साल में क्या क्या हुआ

Shahid Kapoor Mira Rajput: शाहिद कपूर मीरा राजपूत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत(Mira rajput) बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं. इसके साथ ही मीरा और शाहिद अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं. दोनों की शादी को करीब 8 साल बीत चुके हैं और वह आज भी अपनी शादी को बेहद खूबसूरती से निभा रहे हैं. वहीं, हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा संग अपनी शादी की सफलता को लेकर बात की है. 

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद ने शादी के बाद अपनी लाइफ में आए बदलाव को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने मीरा को लेकर अपने प्यार के बारे में बताया है. उन्होंने कहा- मुझे अभी भी उससे हर दिन थोड़ा ज्यादा प्यार हो रहा है. एक्टर ने बताया कि मीरा संग शादी के बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई है. एक सफल वैवाहिक जीवन के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि अब उन्होंने इस चीज को स्वीकार कर लिया है कि उनका दृष्टिकोण हमेशा सही नहीं होता है. एक्टर ने कहा कि शादी एक आदमी को एहसास करवाती है कि उसने कितनी गलतियां की हैं और उसे अपने बारे में क्या चीजें बदलनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Bloody Daddy Teaser: कभी नहीं देखा होगा Shahid Kapoor का ऐसा किलर अंदाज, फैन्स ने मेकर्स से कर डाली ये डिमांड

शाहिद ने कहा पत्नी हमेशा सही होती है

एक्टर ने शादी के बाद के अनुभव को साझा किया और उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह कभी कभी मीरा को ना कहते थे, लेकिन अब वह हमेशा हां कहते हैं. आठ साल के संघर्ष के बाद, उन्होंने महसूस किया कि किसी को वह लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए, जो नहीं जीत सकता है, क्योंकि पत्नी हमेशा सही होती है. 

शाहिद ने कहा- हमेशा उनका नजरिया सही नहीं होता
मीरा संग आठ साल की लंबी शादी से सीखे गए अनुभव को शेयर करते हुए एक्टर ने स्वीकार किया कि उन्हें अब एहसास हो गया है कि उनका नजरिया हमेशा सही नहीं होता है, लेकिन बहुत से सफल पुरुषों को इस फैक्ट को स्वीकार करने में समस्या होती है. उन्हें लगता है कि वो हमेशा सही होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है. मीरा के साथ यह वाकई में अच्छी बात है क्योंकि उनका नजरिया काफी मजबूत है कि एक कपल के तौर पर उन्होंने एक दूसरे के दृष्टिकोण को देखना सीखा है और असहमत होने के लिए सहमत होना भी सीखा है और जानते हैं कि एक दृष्टिकोण हमेशा सही नहीं होता है. सभी के अलग अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं, जो अपने तरीके से रेलिवेंट है. 

मीरा को एक परफेक्ट पार्टनर बताया

फर्जी एक्टर शाहिद कपूर ने यह भी कहा कि मीरा उनके लिए एकदम परफेक्ट पार्टनर है, क्योंकि वह उन्हें हेल्थी स्पेस में रखती है. साथ ही बच्चों को लेकर एक्टर ने कहा कि वह ज्यादातर बच्चों के साथ अच्छे रहते हैं और मीरा ज्यादातर सख्त रहती हैं, क्योंकि वह मां है और वह जानती है कि बच्चे के लिए सबसे अच्छा क्या है. 

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor के किराएदार बने Kartik Aryan, घर का Rent सुन उड़ जाएंगे होश

ब्लडी डैडी में नजर आएंगे शाहिद
आपको बता दें कि शाहिद कपूर कुछ वक्त पहले वेब सीरीज फर्जी में नजर आए थे. इसके बाद वह जल्द ही ब्लडी डैडी में दिखाई देंगे. इस फिल्म में एक्टर थ्रिलर अंदाज में नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement