Advertisement

पहली बार रोमांटिक अंदाज में नजर आए Shahid Kapoor और Kriti Sanon, अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर को फैंस ने दे डाले ऐसे टाइटल

Shahid Kapoor और Kriti Sanon स्टारर फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा. इसे देख साफ जाहिर है कि ये एक लव स्टोरी होने वाली. वहीं फिल्म के टाइटल को सस्पेंस रखा गया है. फिलहाल फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है.

Latest News
पहली बार रोमांटिक अंदाज में नजर आए Shahid Kapoor और Kriti Sanon, अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर को फैंस ने दे डाले ऐसे टाइटल

Shahid Kapoor & Kriti Sanon

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स ने अपनी इस अनटाइटल्ड फिल्म (Shahid Kapoor Kriti Sanon Film) की शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म से अपना पहला लुक भी शेयर कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में कृति और शाहिद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. पहली बार दोनों किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 

शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर में दोनों के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री देखी जा सकती है. फर्स्ट लुक में शाहिद और कृति बाइक पर एक साथ बैठे हैं और दोनों रोमांटिक किस करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर कर बताया है कि वो इस नई फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड हैं. इस पोस्टर पर लिखा है, 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी.' यानी साफ जाहिर है कि दोनों की ये लव स्टारी सिंपल तो नहीं होने वाली हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon: इस एक्टर ने कृति सनेन को बताया 'पनौती', कहा- 'जिस फिल्म में आती हैं, ले डूबती हैं'

शाहिद और कृति बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा स्टार्स में से हैं. उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखना और वह भी एक रोमांटिक फिल्म में, ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. पोस्टर में शाहिद और कृति की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor के एकतरफा प्यार में पागल थी इस फेमस स्टार की बेटी, हद पार होने पर एक्टर को करानी पड़ी थी FIR

फिल्म की रिलीज को लेकर पोस्टर में बताया गया है. ये इसी साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं. फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म ए मैडॉक फिल्म के प्रोडक्शन तले बनी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement