Advertisement

Shahid Kapoor और Kriti Sanon की बेनाम फिल्म को मिल गया धांसू नाम, रिलीज डेट और टाइटल सबका हुआ ऐलान

Shahid Kapoor और Kriti Sanon स्टारर फिल्म का टाइटल आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Latest News
Shahid Kapoor और Kriti Sanon की बेनाम फिल्म को मिल गया धांसू नाम, रिलीज डेट और टाइटल सबका हुआ ऐलान

 Teri Baaton Mein Aisa Uljha jiya 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2024 में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं. इस लिस्ट में शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर (Shahid Kapoor Kriti Sanon film) एक फिल्म का नाम शामिल है जिसका पिछले साल ऐलान हुआ था. हालांकि तब फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया पर अब इंतजार खत्म हो गया है और दोनों स्टार्स की मच अवेटेड फिल्म का नाम सामने आ गया है. शाहिद और कृति की इस फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha jiya) है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

शाहिद और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक देख मालूम पड़ गया था कि ये एक लव स्टोरी होने वाली है. तब फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया था पर अब जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है जिसमें फिल्म का नाम और रिलीज डेट है. 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' नाम की ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस पोस्टर में दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है. ऐसे में वैलेंटाइन वीक में इस रिलीज को रिलीज करना परफेक्ट माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Adipurush की 'सीता' के नए लुक ने मचाई हलचल, Shahid Kapoor संग रोमांटिक हुईं Kriti Sanon

कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर रोमांटिक फिल्म लेकर लौट रहे हैं. इसके बाद वो फर्जी और ब्लडी डैडी जैसी क्राइम बेस्ड फिल्मों में नजर आए थे. वहीं बात करें कृति सेनन की तो उनके लिए साल 2023 मिला जुला रहा. पिछले साल उन्हें मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. हालांकि उसी साल उनकी तीन-तीन फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुईं. 

ये भी पढ़ें: Ganapath ही नहीं Kriti Sanon की ये फिल्में हो चुकी हैं फ्लॉप, 700 करोड़ के बजट वाली मूवी ने भी तोड़ी थी आस

साल 2023 में एक्ट्रेस गणपत, आदिपुरुष और शहजादा में नजर आई थीं. उनकी ये तीनों मूवी सुपर फ्लॉप निकलीं. बता दें कि अपने 9 साल के करियर में एक्ट्रेस 8 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं. ऐसे में एक्ट्रेस से लेकर फैंस को उनकी हिट फिल्म का इंतजार है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement