Advertisement

लड़की ने छू लिए शाहिद कपूर के पैर तो भड़क उठे यूजर्स, Video पर कमेंट कर कह दी ऐसी बात

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फैन एक्टर के पैर छूती नजर आ रही है.

लड़की ने छू लिए शाहिद कपूर के पैर तो भड़क उठे यूजर्स, Video पर कमेंट कर कह दी ऐसी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आए दिन किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने वेब सीरीज 'फर्जी' (Farzi) में अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. फर्जी में शाहिद कपूर के किरदार को खूब पसंद किया गया. इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. वायरल वीडियो में शाहिद कपूर अपनी एक फैन से मिलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, तभी फैन ने ऐसा कुछ कर दिया जिसे लेकर नेटिजन्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में शाहिद एक बिल्डिंग से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जाते नजर आ रहे हैं तभी एक फीमेल फैन उनसे मिलने के वहां पहुंच है. शाहिद भी फैन को आते देख कुछ देर के लिए वहीं रुक जाते हैं. इसके बाद पहले तो लड़की एक्टर के साथ सेल्फी लेती है और फिर जाते-जाते शाहिद कपूर के पैर छूने लगती है. इधर, फैन की इस हरकत पर एक्टर भी एक पल के लिए दंग रह जाते हैं. बाद में शाहिद लड़की से विदा लेकर गाड़ी की ओर चलने लगते हैं.  

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan से लेकर Salman Khan तक लड़की का किरदार निभा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, यहां देखें मजेदार तस्वीरें  

यहां देखें वीडियो-

 

 

अब, चंद मिनट का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद एक ओर जहां कुछ लोग लड़की की इस हरकत पर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कइयों ने इसे लेकर उन्हें आड़े हाथों लेना भी शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पैर छूने की क्या जरूरत है? वो फेवरेट एक्टर है वह भगवान नहीं. प्यार और इज्जत दिखाने के और भी तरीके हैं..!!' दूसरे ने लिखा है, 'ऐसे बिहेव कर रही है जैसे शाहिद कपूर भगवान हो.' तीसरे ने लिखा, 'कभी इस तरह मां-बाप के पैर भी छुए हैं? शाहिद भी ऐसे खड़ा है जैसे भगवान हो.' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'बेवजह इन्हें इतना सिर पर चढ़ाने की जरूरत नहीं है.'

यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान Shahid Kapoor को लगी चोट, होंठ पर आए 25 टांके

यहां देखें लोगों का रिएक्शन-

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Video

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो शाहिद कपूर जल्द ही अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' में एक एक्शन करते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म 2011 की फ्रेंच फिल्म निट ब्लैंच का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement