Advertisement

Deva Box Office: 6 दिनों में ही निकला Shahid Kapoor की फिल्म का दम, अब कर रही मुट्ठीभर कमाई

Shahid Kapoor की फिल्म Deva को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं और इसकी बॉक्स ऑफिस पर सांसें फूलने लगी है. फिल्म ने शुरुआत तो ठीक ठाक की पर अब इसका हाल बुरा हो रहा है.

Latest News
Deva Box Office: 6 दिनों में ही निकला Shahid Kapoor की फिल्म का दम, अब कर रही मुट्ठीभर कमाई

Deva box office collection

Add DNA as a Preferred Source

2025 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए ठीक ठाक रही. जनवरी की आखिरी तारीख को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की देवा (Deva) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. शाहिद कपूर फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए. वहीं उनके साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी लीड रोल में थीं. देवा ने बॉक्स ऑफिस (Deva box office collection) पर शुरुआत तो ठीक ठाक की पर धीरे धीरे उनकी कमाई काफी कम होती जा रही है.

देवा साल 2013 में आई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस की हिंदी रीमेक है. फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आए. दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है. फिल्म ने पहले कुछ दिन तो ठीक ठाक कमाई की लेकिन अब 6 दिनों में ही देवा बॉक्स ऑफिस पर खस्ता हालत में नजर आनी शुरू हो गई है. इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, देवा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 26 करोड़ रुपये के करीब हो गया है. आपको बता दें कि देवा अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. देवा को पहले तो दर्शकों और आलोचकों से मुला-जुला रिएक्शन मिला था. हालांकि ये ज्यादा दर्शक अब बटोर नहीं पा रही है.

ये भी पढ़ें: Deva review: वायलेंट और एक्शन अवतार में क्या शाहिद कपूर ने किया दर्शकों को इंप्रेस? पढ़ें रिएक्शन

Deva का इतना है बजट
देवा लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी है. ऐसे में ये अभी तक अपने बजट जितनी कमाई नहीं कर पाई है. अब देखना ये है कि फिल्म आने वाले वीकेंड में क्या कमाल दिखा पाती है.

ये भी पढ़ें: Deva का है Kabir Singh से कनेक्शन? Shahid Kapoor ने खुद दे दिया जवाब

इन फिल्मों से होगी टक्कर
देवा की स्काई फोर्स के टक्कर हुई थी. वहीं 7 फरवरी को जुनैद और खुशी की फिल्म लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिलहाल देखना होगा कि इन फिल्मों के आगे देवा टिक पाती है या नहीं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement