Advertisement

Shah Rukh Khan और Virat Kohli को साथ देख क्रेजी हुए फैंस, Jhoome Jo Pathaan पर दोनों ने जमकर किया डांस, Video वायरल

RCB के खिलाफ मैच जीतने के बाद Shah Rukh Khan, Virat Kohli के साथ नजर आए. दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाया और डांस करते नजर आए.

Latest News
Shah Rukh Khan और Virat Kohli को साथ देख क्रेजी हुए फैंस, Jhoome Jo Pathaan पर दोनों ने जमकर किया डांस, Video वायरल

Shah Rukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीती शाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए काफी खास रही. 4 साल बाद अपने होमग्राउंड में खेल रही टीम ने आरसीबी (KKR vs RCB) को 81 रनों से हरा दिया था. वहीं इस मैच में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. यहां से उनकी कई फोटो और वीडियो वायरल हुए. केकेआर की जीत के बाद किंग खान को जमकर सेलिब्रेट करते हुए देखा गया. यही नहीं एक्टर को विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भी बात करते और एक दूसरे के गले मिलते हुए देखा गया. और तो और किंग खान ने विराट कोहली को अपनी फिल्म पठान के सॉन्ग झूमे जो पठान के हुक स्टेप्स भी सिखाए जिसके कई वीडियो वायरल (SRK Virat Kohli video) हो रहे हैं.

शुक्रवार को शाहरुख खान, सुहाना खान और शनाया कपूर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR VS RCB का मैच दिखने पहुंचे थे. इस दौरान किंग खान को केकेआर को सपोर्ट करते हुए देखा गया. स्टेडियम में एक्टर को देख फैंस काफी एक्साइटेड थे. एक्टर ने भी जमकर झूमे जो पठान पर डांस मूव्स दिखाए. वहीं मैच जीतने के बाद किंग खान को विराट कोहली से मिलते हुए देखा गया. दोनों ने एक दूसरे को प्यार से गले लगाया और बातचीत की. लोगों को उनका ये वीडियो काफी पसंद आया है.

खास बात ये रही कि इस दौरान शाहरुख खान, विराट कोहली को अपने हिट सॉन्ग झूमे जो पठान के हुक स्टेप्स सिखाते हुए नजर आए. स्टेडियम में मौजूद हर शख्स इस Epic मूमेंट का गवाह बना. लोगों दोनों को साथ में देखा काफी खुश थे. कई फैन पेज ने उनके वीडियो और फोटो को शेयर किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement