Advertisement

Shahrukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, क्या करण जौहर की पार्टी से फैला संक्रमण?

Shahrukh Khan कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. हाल ही में एक्टर की फिल्म जवान का टीजर रिलीज हुआ था जिसको लेकर वो सुर्खियों में बने हुए थे.

Shahrukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, क्या करण जौहर की पार्टी से फैला संक्रमण?

Shahrukh khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई स्टार्स कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. पहले अक्षय कुमार, फिर कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर,  कैटरीना कैफ और अब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) कोरोना के चपेट में आ गए हैं. इस खबर से शाहरुख के फैंस काफी परेशान हो गए हैं. वो जल्द ही किंग खान के ठीक होने की कामना कर रहे हैं. हालांकि इस बारे में शाहरुख की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है पर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि किंग खान ने कोरोना की चपेट में आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है. 

माना जा रहा है कि 25 मई को करण जौहर की ग्रैंड पार्टी कोविड सुपरस्प्रेडर साबित हुई है. इस पार्टी में शामिल 50-55 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि जो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं उनके नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है पर इसी पार्टी में शिरकत करने का बाद कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. पहले कार्तिक आर्यन ने पोस्ट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, फिर आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ इसके चपेट में आ गए हैं. इसी वजह से वो अपने पति विक्की कौशल के साथ अबू धाबी में हो रहे आईफा इवेंट में शामिल नही हो पाईं. 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan हुए कोविड पॉजिटिव, मजेदार अंदाज में पोस्ट कर फैंस को दी जानकारी

बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म जवान का टीजर रिलीज किया है.  इस फिल्म के टीजर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं शाहरुख के लुक की काफी तारीफें हो रही हैं. लोग अब बेसब्री से किंग खान को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.  इस टीजर में शाहरुख खान की धमाकेदार झलक दिखाई गई है जिसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. टीजर के साथ 'जवान' की रिलीज डेट भी एनाउंस कर दी गई है. ये फिल्म 2 जून 2023 में रिलीज होगी. 1 मिनट 30 सेकेंड के टीजर में शाहरुख खान फैंस को पूरी तरह से इंप्रेस करने में सफल रहे. 

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan Film Jawan Teaser Out: किंग खान का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा, जानें क्या है दिलचस्प बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement