Advertisement

पापा Shah Rukh Khan के साथ पर्दे पर नजर आएंगी Suhana, लाडली के लिए किंग खान लगाएंगे पूरा जोर

Suhana Khan अब अपने पापा Shah Rukh Khan के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी बड़ी डिटेल सामने आ गई हैं. दोनों बेहद दिलचस्प किरदार निभाते नजर आएंगे.

Latest News
पापा Shah Rukh Khan के साथ पर्दे पर नजर आएंगी Suhana, लाडली के लिए किंग खान लगाएंगे पूरा जोर

Suhana Khan & Shah Rukh Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं इसी साल उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से डेब्यू करेंगी. इसी बीच अब उनकी दूसरी फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. खास बात ये है कि इसमें उनके साथ पापा शाहरुख नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर बड़ी डिटेल सामने आ गई हैं.   

India Today की खबर की मानें तो जाने माने फिल्ममेकर सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुहाना और शाहरुख खान नजर आएंगे. पोर्टल को एक सोर्स ने बताया फिल्म में शाहरुख खान की भूमिका केवल कैमियो तक सीमित नहीं होगी. वो इस फिल्म में अहम रोल निभाएंगे जैसा उन्होंने 'डियर जिंदगी' में निभाया था. सोर्स ने बताया 'शाहरुख सुजॉय घोष की अगली फिल्म में कैमियो नहीं कर रहे हैं. दरअसल, उनकी भूमिका अहम होगी, जो फिल्म में सुहाना के किरदार को मदद करेगी.'

खबर के मुताबिक सूत्र ने कहा 'सुजॉय की फिल्म एक स्पाई थ्रिलर होगी जिसमें सुहाना एक जासूस का लीड रोल निभाएंगी. हर जासूस को एक हैंडलर की जरूरत होती है और अंदाजा लगाइए कि फिल्म में सुहाना का हैंडलर कौन होगा? ये कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले से ही काम चल रहा है.'

ये भी पढ़ें: Suhana की दूसरी फिल्म हुई फाइनल, पापा Shah Rukh Khan यूं लगाएंगे पूरा जोर, Pathaan से है दिलचस्प कनेक्शन

इससे पहले भी खबर आई थी कि शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पर्दे पर पहली बार नजर आने वाले हैं. ये सुहाना की दूसरी फिल्म होगी. उनकी पहली फिल्म द आर्चीज है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है.

तब खबर थी कि शाहरुख पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण करेंगे. इस फिल्म में सुहाना लीड रोल में होंगी. इसके अलावा, शाहरुख का इसमें कैमियो हो सकता है. हालांकि अब ये फिल्म सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनने वाली है.  

ये भी पढ़ें: धोखेबाज बॉयफ्रेंड को Suhana Khan यूं सिखाएंगी सबक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement