Advertisement

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan के टीजर ने मचाई धूम, फैंस की सीटियां और तालियां से गूंज उठा थिएटर

Shahrukh Khan आज भले ही बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हों पर उनकी फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है. आज भी लाखों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान के फैंस थिएटर में Jawan फिल्म का टीजर देखने के बाद बेकाबू हो गए.

Latest News
Shahrukh Khan की फिल्म Jawan के टीजर ने मचाई धूम, फैंस की सीटियां और तालियां से गूंज उठा थिएटर

Shahrukh Khan Film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म का टीजर रिलीज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पिछले 30 सालों से भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके हैं. काफी समय से किंग खान बड़े पर्दे से दूर हैं पर उनकी फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है. लोग आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इसी बीत सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान के लिए लोगों की दीवानगी साफ नजर आ रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही थिएटर में जवान (Jawan) फिल्म का टीजर दिखाया गया ही, लोग उसे देखते ही दीवाने हो गए. हॉल में मौजूद लोग जमकर सीटियां और तालियां बजाने लग गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.  

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को शाहरुख खान को लेकर क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है. 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म एक विलने रिटर्न्स  (Ek Villain Returns) के दौरान थिएटर में शाहरुख की अपकमिंग फिल्म जवान का टीजर (Jawan Teaser) भी दिखाया गया. फिर क्या था, टीजर को देख फैन्स क्रेजी हो गए. यही नहीं पूरी थिएटर तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा. 

ये भी पढ़ें: Jawan: Shah Rukh Khan की फिल्म से Rana Daggubati का पत्ता कटा, ये स्टार निभाएंगे विलेन का किरदार?

सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स की स्क्रीनिंग के दौरान, जवान की एक झलक दिखाई गई, जिसमें शाहरुख खान अपने बैंडेड अवतार में नजर आए. जैसा ही टीजर सामने आया एटली और शाहरुख खान के फैंस हूटिंग करते, सीटी बजाते और नाचते नजर आए. फैंस ने अलग-अलग थिएटरों से वीडियो को शेयर किया जहां जवान का टीजर दिखाया गया था. इससे किंग खान की फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट साफ देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: Jawan: Shah Rukh Khan को मालामाल करने आ रही हैं ये फिल्म, रिलीज से पहले ही कमा लिए 120 करोड़ रुपये?

बता दें कि साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लगातार तीन फिल्मों के साथ रुपहले पर्दे पर वापसी करेंगे. फैंस ने जवान में शाहरुख के नए लुक को पसंद किया. 2 जून 2023 को जवान हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी. शाहरुख अपनी अगली फिल्म पठान में दिखाई देंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement