Advertisement

Deepika Padukone के बॉलीवुड में 15 साल पूरे करने पर Shahrukh Khan ने कही स्पेशल बात, एक्ट्रेस के पति ने यूं किया रिएक्ट

Deepika Padukone ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर Shahrukh Khan ने एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है.

Latest News
Deepika Padukone के बॉलीवुड में 15 साल पूरे करने पर Shahrukh Khan ने कही स्पेशल बात, एक्ट्रेस के पति ने यूं किया रिएक्ट

Shahrukh Khan Deepika Padukone शाहरुख खान दीपिका पादुकोण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही फिल्म पठान (Pathaan) में नजर आने वाले हैं. दोनों की साथ में ये चौथी फिल्म है. इसी बीच दीपिका पादुकोण ने 15 साल इंडस्ट्री में पूरे किए. एक्ट्रेस ने 2007 में आई हिट ओम शांति ओम (Om Shanti Om) में शाहरुख के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इस दिन को खास बनाने के लिए शाहरुख ने दीपिका के साथ अपनी फिल्मों की फोटो का एक कोलाज पोस्ट किया. इस पोस्ट पर दीपिका और रणवीर ने कमेंट किया जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था. दोनों एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म पठान में एक साथ स्क्रीन पर जादू बिखेरेंगे. इसी बीच ओम शांति ओम के 15 साल पूरे होने पर, शाहरुख खान ने एक खास पोस्ट शेयर किया. एक्टर ने एक कोलाज पोस्ट किया जिसमें 4 फोटोज हैं. हर फोटो उनकी फिल्म से जुड़ी है, यानी इसमें ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और पठान फिल्म से उनकी फोटो थी. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इस फोटो के अपने कैप्शन में शाहरुख ने दीपिका की काफी तारीफ की और 15 'शानदार' सालों के पलों की याद किया. किंग खान ने लिखा, 'निरंतर अच्छे प्रदर्शन के 15 साल….तुम्हें देखना …तुम्हें देखना….तुम्हें देखना.. आज भी तुम्हें ही देख रहा हूं.'

ये भी पढ़ें: Pathaan 2 को लेकर Shahrukh Khan ने कह दी बड़ी बात, बोले, 'आप लोग दुआ करो...'

शाहरुख खान के इस पोस्ट पर फैन्स दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं इस पोस्ट पर दीपिका और रणबीर सिंह ने भी कमेंट किया है. दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर लिखा 'शब्द हमारे प्यार को बयां नहीं कर सकते'.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone का पोस्टर देखकर Ranveer Singh ने किया ऐसा काम, लोग बोले- ये नौटंकी ज्यादा हो गई!

Deepika

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म से किंग खान सालों बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement