Advertisement

Shah Rukh Khan इस जगह लेना चाहते हैं अपनी आखिरी सांस, वजह जान होंगे हैरान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने आखिरी दिनों में भी काम करना चाहते हैं. साथ ये भी बताया है कि वह फिल्म के सेट पर ही अपनी आखिरी सांस लेना चाहते हैं.

Latest News
Shah Rukh Khan इस जगह लेना चाहते हैं अपनी आखिरी सांस, वजह जान होंगे हैरान

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं. वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और दुनिया भर में उनके करोड़ों की संख्या में फैंस हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं और इसमें कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं. एक्टर को एक लंबा अरसा हो गया है इंडस्ट्री में काम करते हुए और वो अपने आखिरी दिनों में भी काम करना चाहते हैं. 

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान ने लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों तक काम करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि वह अपनी आखिरी सांस फिल्म के सेट पर ही लेना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें सीरियस रोल करना कम पसंद हैं, बल्कि वह ऐसे रोल करना पसंद करते हैं, जिसमें वह जिंदगी को सेलिब्रेट कर सकें.

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने Locarno film festival में दिया बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का, Video देख भड़के लोग

आखिरी दिनों तक काम करना चाहते हैं शाहरुख

शाहरुख खान ने लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किया और इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह हमेशा एक्टिंग करना चाहेंगे. जिसपर उन्होंने हां में सिर हिलाया और कहा, '' क्या मैं हमेशा एक्टिंग करूंगा? हां, जब तक मैं मर नहीं जाता, मेरी लाइफ का सपना है कि कोई कहे कि एक्शन, और फिर मैं मर जाऊं. वो कहें कट और फिर मैं उठता ही नहीं. अब यह खत्म हो गया प्लीज? मैंने कहा, नहीं, जब तक आप सभी यह नहीं कहते कि यह ठीक है, आप सभी यह नहीं कहते कि यह मेरे लिए ठीक है. हां मैं हमेशा एक्टिंग करना पसंद करूंगा.

यह भी पढ़ें- Adani-Ambani के साथ शाहरुख खान की हुई अमीरों की इस लिस्ट में एंट्री

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

काम को लेकर बात करें, तो शाहरुख खान के लिए 2023 शानदार रहा है. इस साल उनकी फिल्म जवान और पठान रिलीज हुई थी. उनकी दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थी. इसके बाद वह सुजॉय घोष की किंग में नजर आएंगे. इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखाई देंगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement