Advertisement

Jawan के नए वीडियो ने मचाया तहलका, Shah Rukh Khan ने दिखाए 'न्याय के 5 चेहरे'

Shah Rukh Khan ने Jawan का नया वीडियो शेयर जिसमें उन्होंने अपने पांच लुक रिवील किए हैं और इसे 'न्याय के चेहरे' बताया है.

Latest News
Jawan के नए वीडियो ने मचाया तहलका, Shah Rukh Khan ने दिखाए 'न्याय के 5 चेहरे'

Shah Rukh Khan Film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है और कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का धमाकेदार प्रिव्यू रिलीज हो चुका है और इसके अलावा रिलीज हुए गाने भी हिट हो गए हैं. वहीं, अब एक बार फिर से 'जवान' का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में शाहरुख के पांच लुक रिवील किए गए हैं.

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' का एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो एक मोशन पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्टर में एक- एक करके शाहरुख खान के कुल 5 लुक रिवील हो रहे हैं. इन पाचों में शाहरुख के मास्क वाले लुक से लेकर बॉल्ड लुक तक शामिल है. इसमें शाहरुख का सॉल्ट- पेपर लुक भी दिखाई दे रहा है. यहां देखें वायरल हो रहा शाहरुख खान की फिल्म का ये नया मोशन पोस्टर-

ये भी पढ़ें- लड़की ने Shahrukh Khan को किया जबरदस्ती Kiss, वीडियो देख गुस्साए लोगों ने कहा 'जेल में डालो इसे'

इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने दिलचस्प कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा- 'ये तो शुरुआत है. न्याय के कई चेहरे. ये तीर है… अभी ढाल बाक़ी है... ये अंत है अभी काल बाक़ी है… ये पूछता है ख़ुद से कुछ… अभी जवाब बाक़ी है'. उन्होंने आगे लिखा- '#Jawan दुनियाभर नें 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है. इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा'.

ये भी पढ़ें- फैन ने Shahrukh Khan से पूछा-भाई खाना खाया क्या? डिलीवरी करने मन्नत पहुंच गई Swiggy की फौज

बता दें कि शाहरुख की फिल्म के प्रिव्यू के अलावा 'जवान' के दो गाने 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' रिलीज हो चुका है, जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा भी लीड रोल में हैं. विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती दिखेंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement