Advertisement

Jawan के नए पोस्टर में Nayanthara के एक्शन अवतार ने चुराई लाइमलाइट, शाहरुख खान भी पड़े फीके

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें Nayanthara लाइमलाइट चुराती दिखाई दे रही हैं.

Latest News
Jawan के नए पोस्टर में Nayanthara के एक्शन अवतार ने चुराई लाइमलाइट, शाहरुख खान भी पड़े फीके

Nayanthara In Jawan Poster: जवान के पोस्टर में नयनतारा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई मूवीज की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) सुर्खियों में छा गई है. इस फिल्म से शाहरुख का धांसू लुक तो पहले ही रिलीज हो चुका और टीजर में फिल्म की बाकी अहम कास्ट की झलक भी दिख चुकी है. वहीं, अब इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) छा गई हैं.

शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर शेयर किया है, इस पोस्टर में किंग खान और विजय सेतुपति तो नजर आ ही रहे हैं. इसके साथ ही नयनतारा को भी एक्शन अवतार में दिखाया गया है. पोस्टर में शाहरुख और सेतुपति की तस्वीर भले ही बड़ी है लेकिन नयनतारा का अंदाज पोस्टर में सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रहा है. इस पोस्टर में नयनतारा हाथ में मशीन गन लिए और काला चश्मा लगाए दिखाई दे रही हैं. उनके पीछे कई सोल्जर भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, शाहरुख और विजय सेतुपति का ये लुक पहले भी दिख चुका है. यहां देखें 'जवान' का नया पोस्टर-

ये भी पढ़ें- साउथ की इस एक्ट्रेस पर लट्टू हुए Shah Rukh Khan? फैन के सवाल पर बोले 'वो दो बच्चों की मां है'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' एक एक्शन मूवी है, जिसमें पहली बार शाहरुख बॉल्ड लुक में दिखाई देंगे. ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होने जा रही है. साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ- साथ इसमें सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी हैं. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो फैंस को काफी पसंद भी आया था.

ये भी पढ़ें- फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा 'लड़की पटाने' का नुस्खा, एक्टर ने दिया ये जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement