Advertisement

Aryan Khan के क्लोथिंग ब्रांड के कपड़ों को सस्ता करने की उठी डिमांड, Shah Rukh Khan ने भी दिया मजेदार जवाब

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने अपने लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड D'YAVOL X को लॉन्च कर दिया है पर कपड़ों का दाम देख लोगों के होश उड़ गए थे. इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से आर्यन के ब्रांड के कपड़ों को सस्ता करने की डिमांड कर डाली जिसपर एक्टर ने क्या जवाब दिया आगे खबर में पढ़ें.

Latest News
Aryan Khan के क्लोथिंग ब्रांड के कपड़ों को सस्ता करने की उठी डिमांड, Shah Rukh Khan ने भी दिया मजेदार जवाब

Shah Rukh Khan & Aryan Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने बीते दिनों अपने लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड D'YAVOL X को लॉन्च किया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके लॉन्च के बाद, इसकी ऊंची कीमतों को लेकर लोग काफी हैरान थे और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह के मजाक बना रहे थे. इसी बीच एक्टर से ट्विटर पर AskSRK सेशन के दौरान जब एक फैन ने आर्यन के ब्रांड के कपड़ों की कीमतों को कम करने को कहा तो इसपर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है.

हाल ही में AskSRK सेशन में एक फैन ने जब शाहरुख खान से पूछा, 'ये D'YAVOL X के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो…वो वाले खरीदने में तो घर चला जाएगा.' फिर क्या था किंग खान ने अपने अंदाज में फैन को जवाब दिया और कहा 'ये D'YAVOL X वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे हैं, कुछ करता हूं.' हमेशा की तरह एक्टर का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

बता दें कि 30 अप्रैल को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च कर अपने करियर की शुरुआत कर ली है. उनको सपोर्ट करने के लिए इसके ऐड के वीडियो में खुद शाहरुख खान ने एपीयरेंस दी है. लोगों में इस ब्रांड को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी पर इसके दाम देख लोगों को झटका लगा था. आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के कपड़ों की कीमत हजारों लाखों में है जो आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है. 

ये भी पढ़ें: Aryan Khan के क्लोदिंग ब्रांड के कपड़ों की कीमत सुन हिल जाएगा दिमाग, लोग बोले 'खुद Shah Rukh Khan डिलीवरी करने आ रहे हैं क्या'

दाम सामने आन के बाद ट्विटर पर लोगों ने इसका काफी मजाक बनाया. लोग कह रहे हैं कि इसे खरीदने के लिए उन्हें अपनी किडनी बेचनी पड़ेगी. हालांकि हैरानी की बात ये है कि ब्रांड के ऐड वीडियो में जो जैकेट किंग खान ने पहनी थी वो कुछ समय बाद ही आउट ऑफ स्टॉक हो गई जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के बेटे Aryan का हो गया धमाकेदार डेब्यू, पहला वीडियो देखकर इंप्रेस हुए फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement