Advertisement

Dunki के लुट पुट गया गाने पर Chris Gaylel ने किया जमकर डांस, वायरल वीडियो देख Shah Rukh Khan ने यूं किया रिएक्ट

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी(Dunki) के गाने लुट पुट गया पर क्रिकेटर क्रिस गेल(Chris Gayle) डांस करते हुए नजर आए हैं, जिसके बाद किंग खान ने रिएक्ट किया है.

Latest News
Dunki के लुट पुट गया गाने पर Chris Gaylel ने किया जमकर डांस, वायरल वीडियो देख Shah Rukh Khan ने यूं किया रिएक्ट

Shah Rukh Khan,Chris Gayle

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी(Dunki) अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसको लेकर इन दिनों शाहरुख काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, फिल्म के टीजर के बाद मेकर्स लगातार धीरे-धीरे डंकी के गाने भी रिलीज कर रहे हैं. इस फिल्म का गाना लुट पुट लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, हाल ही में इस गाने में का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर क्रिस गेल(Chris Gayle) डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने एक्स(ट्विटर) अकाउंट पर फैंस पेज का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में क्रिकेटर क्रिस गेल डंकी के गाने लुट पुट पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टार जमैका क्रिकेटर शाहरुख के स्टेप्स को परफेक्टली कॉपी करते हुए दिख रहे हैं. शाहरुख खान ने इस वीडियो को देखने के बाद बहुत ही खुश होकर रिएक्ट किया है. 

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने फैंस को फिर दिया तगड़ा सरप्राइज, वीडियो में खोला Dunki का राज

शाहरुख ने की क्रिस गेल की तारीफ

शाहरुख ने इस वीडियो को शेयर करते हुए गेल के डांसिंग स्टेप्स की तारीफ की और लिखा- यूनिवर्स के बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, केवल यही कर सकते हैं. धन्यवाद माय मैन, क्रिस गेल, हम मिलेंगे और करेंगे लुट पुट गया पर डांस, जल्द ही, हा हा.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, आपको बता दें कि शाहरुख खान की डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और यह पहली बार है, जब राजकुमार और किंग खान किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं. वहीं, शाहरुख किसी न किसी कारण से राजकुमार की हिट फिल्म मुन्ना भाई, 3 इडियट्स को रिजेक्ट कर चुके हैं. इसके साथ ही डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर नजर आने वाले हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसी दिन प्रभास की सालार भी थिएटर्स में नजर आएगी. दोनों ही फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. 

ये भी पढ़ें- Dunki के सेट से लीक हुआ Shahrukh Khan का लुक, आपने देखा किंग खान का वायरल फोटो?

विक्रम कोचर ने फिल्म पर कही ये बात

वहीं, इस फिल्म में नजर आने वाले एक्टर विक्रम उर्फ बुग्गू ने एक इंटरव्यू के दौरान डंकी को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि यह वह कहानी है जो बहुत फेमस है, बहुत जरूरी है, बहुत सच्ची कहानी है, जिसे सुनाया गया है. फिल्म में कैरेक्टर की कई कहानियां है, जो बहुत एक समान है और यह सच है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम फिल्म में दिखाया जा रहा है वो नहीं होता है. हो जाता है. डंकी का जो ट्रेलर और टीजर आपने देखा है, वह कुछ नहीं बस 10 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि ये दिल छूने वाली कहानी है, बहुत इमोशनल और मजेदार भी है. इसमें आपको बिल्कुल नए तरह के जोक्स देखने को मिलेंगे. मीमर्स को मजा आने वाला है, क्योंकि इससे कई मीम्स तैयार होंगे. इस तरह की कहानी पर बात हो चुकी है, थोड़ा कम लेकिन जरूरी टॉपिक को कभी नहीं छुआ गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement