Advertisement

Ganesh Chaturthi 2022: Shah Rukh Khan घर ले आए गणपति बप्पा, फोटो शेयर कर फैंस को दिया खास मैसेज

Ganesh Chaturthi 2022: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की खास तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस को खास मैसेज दिया है.

Latest News
Ganesh Chaturthi 2022: Shah Rukh Khan घर ले आए गणपति बप्पा, फोटो शेयर कर फैंस को दिया खास मैसेज

Shahrukh Khan, Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी पर शाहरुख खान ने दिया खास मैसेज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ganesh Chaturthi 2022: आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है और घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की प्रतिमाएं स्थापित करने का स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. ये गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलेगा. कई सेलेब्रेटीज ने भी बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. वहीं, इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अपने घर बप्पा को ले आए हैं. शाहरुख खान ने गणपति जी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को खास मैसेज दिया है.

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गणपति बप्पा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने बेटे अबराम के साथ मिलकर गणपति बप्पा को सजा-धजा कर विराजमान किया है. तस्वीर में शाहरुख के आस-पास मिठाइयां और फूलों के ढेर रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Allu Arjun के बाद कार्तिक आर्यन ने किया ऐसा काम, फैंस के दिल में बढ़ गया सम्मान

बप्पा की ये तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने और मेरे बच्चे ने गणपति जी का स्वागत किया है... इसके बाद दो मोदक खाए वो बेहद स्वादिष्ट थे. हमें सीख मिलती है कि मेहनत, दृढ़ता और ईश्वर पर विश्वास के साथ आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं'.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने रिजेक्ट किया 'Don 3' का ऑफर, क्या एक्टर को सता रहा फिल्म के फ्लॉप होने का डर?

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर काफी बिजी हैं. इसके अलावा वो राजकुमार हिरानी के साथ अपनी बिग बजट फिल्म 'डंकी' का ऐलान भी कर चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement