Advertisement

Nayanthara को Jawan में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर Shah Rukh Khan को हुआ अफसोस, बोले- मुझे भी ऐसा लगा

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan)अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म जवान(Jawan) में नयनतारा(Nayanthara) को कम स्क्रीन टाइम मिलने पर बात की है.

Latest News
Nayanthara को Jawan में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर Shah Rukh Khan को हुआ अफसोस, बोले- मुझे भी ऐसा लगा

Nayanthara, Jawan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म जवान(Jawan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है. वहीं, एटली कुमार(Atlee Kumar) की यह फिल्म एक मल्टी स्टारर है, जिसमें तमाम बेहतरीन कलाकारों ने भूमिका अदा की है. फिल्म में शाहरुख के साथ, दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), नयनतारा(Nayanthara), विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi) जैसे कलाकार नजर आए हैं. नयनतारा फिल्म में लीड रोल में दिखाई दी हैं. हालांकि बीते दिनों ये खबरें उठी थी कि एटली कुमार से खासा नाराज हैं. वहीं, इन सभी के बीच शाहरुख खान ने भी नयनतारा के फिल्म में कम स्क्रीन टाइम पर रिएक्शन दिया है. 

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान ने आस्क सेशन के दौरान अपने फैंस के अलग अलग तरह के सवालों का जवाब दिया है. इस दौरान उनसे एक फैन ने नयनतारा के जवान में स्क्रीन टाइम कम होने को लेकर सवाल किया है. यूजर ने कहा कि मुझे फिल्म में सूजी के साथ आजाद की बॉन्डिंग काफी पसंद आई है. सिंगल मॉम की कहानी इतने अच्छे ढंग से बनाई गई थी और वास्तव में काफी फ्रेश थी. लाइफ के सभी क्षेत्रों की महिलाओं को इस खूबसूरत अंदाज से पेश करने के लिए धन्यवाद. लव यू शाहरुख खान, जवान. 

ये भी पढ़ें- Jawan मचा रही बवाल, इधर पति संग रोमांस में बिजी Nayanthara, जुड़वा बच्चों ने यूं मनाई Janmashtami

शाहरुख ने यूजर को कही ये बात

इस यूजर के द्वारा खूबसूरती से की गई नयनतारा और सूजी के किरदार की तारीफ पर शाहरुख खान ने भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा मुझे भी लगा कि एक सिंगल मॉम के तौर पर नर्मदा की कहानी काफी शानदार थी. हालांकि बदकिस्मती से स्कीम के कारण उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल सका, लेकिन जैसा कि यह वंडरफुल था. जवान.

ये भी पढ़ें- क्या Shah Rukh Khan की 'जवान' होगी Nayanthara की आखिरी फिल्म? इस वजह से छोड़ रही हैं एक्टिंग

नयनतारा को लेकर आई थी ये खबरें

बता दें कि बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि नयनतारा फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिलने को लेकर निर्देशक एटली से काफी नाराज हैं. एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि वह एटली से काफी नाराज हैं क्योंकि फिल्म में उनका रोल काट दिया गया है. साथ ही दीपिका पादुकोण के किरदार को ऊंचा उठा दिया गया और नयनतारा की भूमिका को काफी हद तक दरकिनार किया गया है. सूत्र का कहना था कि यह बिल्कुल भी कैमियो नहीं था. जवान को लगभग शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म जैसा बनाया गया था. हालांकि इन खबरों के बीच नयनतारा ने एटली कुमार को जन्मदिन की बधाई दी थी.

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख 

वहीं, शाहरुख खान के काम को लेकर बात की जाए तो वह जवान की सफलता के बाद फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर वह काफी वक्त से तैयारियां कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी. यह पहली बार है कि तापसी और शाहरुख एक साथ नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement