Advertisement

Shah Rukh Khan के Mannat में 8 घंटे तक छिपे रहे थे दोनों फैंस, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shah Rukh Khan के Mannat में बीते दिनों दो अंजान शख्स घुस गए थे जिसने खलबली मचा दी थी. अब दोनों को लेकर शॉकिंग डिटेल सामने आई है.

Latest News
Shah Rukh Khan के Mannat में 8 घंटे तक छिपे रहे थे दोनों फैंस, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shah Rukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. खबर थी कि दो युवक दीवार फांदकर किंग खान के मुंबई वाले घर यानी 'मन्नत' (Shah Rukh Khan Mannat) में घुस गए थे. जब सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी तो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था. दोनों की पहचान हो गई थी और उनसे पूछताछ जारी थी. इसी बीच एक शॉकिंग बात भी सामने आई है.

ये घटना 3 मार्च की है, जब शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दो लोग घुस आए थे. पुलिस ने बाद में दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने उनसे पूछताछ की. उसमें सामने आया है कि पकड़े जाने से पहले वो 1-2 घंटे नहीं बल्कि लगभग आठ घंटे तक किंग खान के मेकअप रूम के अंदर छिपे रहे. 

दोनों आरोपियों का दावा था कि वो स्टार से मिलने के लिए गुजरात से आए थे. पुलिस को सौंपे जाने से पहले उन्हें किंग खान के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर 'मन्नत' की तीसरी मंजिल तक पहुंचे दो शख्स

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किंग खान से मिलने के लिए उनके बंगले में घुस गए और लगभग आठ घंटे तक उनके मेकअप रूम में छिपे रहे और उनका इंतजार करते रहे. कहा जा रहा है कि वो लगभग 3 बजे घुसे थे और अगले दिन सुबह 10:30 बजे पकड़े गए थे.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan House Mannat: लग्जरी सुविधाओं से लैस है शाहरुख खान का घर मन्नत, देखिए आलीशान बंगले की तस्वीरें

पूछताछ के दौरान दोनों लड़कों ने बताया कि वे किंग खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनसे मिलना चाहते थे. उनकी पहचान भी हो गई है. एक का नाम साहिल सलीम खान और एक का नाम राम सर्राफ कुशवाहा बताया जा रहा है. आरोपियों ने बताया था कि वो गुजरात के भरूच के रहने वाले हैं और शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई आए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement