बॉलीवुड
Shah Rukh Khan की फिल्म King काफी समय से चर्चा में है. अब एक्टर Jaideep Ahlawat ने खुद बताया है कि उन्हें इस फिल्म में रोल ऑफर हुआ जिसे वो मना नहीं कर पाए.
2023 के बाद से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं पर उनकी अगली फिल्म किंग काफी चर्चा में है. फैंस इस फिल्म (SRK film King) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आए दिन इसको लेकर अपडेट सामने आती रहती हैं. कुछ समय पहले खुद एक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया था कि वो इस मूवी का हिस्सा बन गए हैं. अब पाताल लोक और ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat film King) ने भी बता दिया है कि वो इस फिल्म में नजर आएंगे. साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को लेकर भी खुलकर बात की.
हाल ही में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने बताया कि वो फिल्म किंग में नजर आएंगे. जयदीप ने खुलासा किया कि कैसे इस मूवी में उनकी एंट्री हुई. उन्होंने कहा 'शाहरुख खान सर काफी टाइम से सोच रहे थे इस चीज को, जैसा मुझे पता लगा है, लेकिन सिद्धार्थ आनंद भाई थोड़ा हिचकिचा रहे होंगे कि ज्वेल थीफ के बाद छोटा पार्ट पेश करेंगे. लेकिन खान साहब खान साहब हैं, उन्होंने कहा कि मैं उनसे बात करूंगा. अब उन्हें कौन मना कर सकता था.'
जयदीप अहलावत ने शाहरुख खान की खूब तारीफ की. इसी इंटरव्यू में वो बोले 'मैं उन्हें वाकई पसंद करता हूं. उनके साथ मेरी सभी मुलाकातों में - 5-7 बार हम मिले हैं. रईस से शुरू करके, जहां मैंने उनके साथ चार से पांच दिनों तक शूटिंग की. और उसके बाद भी, जब भी हम मिले, उन्होंने हमेशा मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं उनका सबसे करीबी व्यक्ति हूं. वह एक बेहतरीन इंसान हैं. उनमें कुछ अद्भुत गुण हैं. जब भी मैं उनसे मिला हूं, उन्होंने मुझे महत्वपूर्ण महसूस कराया है.'
खबरें आई थीं कि शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर किंग मई 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है. खबरें थीं कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई हैं. कहा गया कि इस एक्शन ड्रामा में दीपिका सुहाना खान की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी. हालांकि इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.