Advertisement

Shah Rukh Khan: अपने एब्स फ्लॉन्ट कर शर्म से लाल हुए किंग खान, Photo ने जीता फैंस का दिल

Shah Rukh Khan ने Pathaan के नए गाने Jhoome Jo Pathaan में भी अपने एब्स को जमकर फ्लॉन्ट किया. उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है.

Latest News
Shah Rukh Khan: अपने एब्स फ्लॉन्ट कर शर्म से लाल हुए किंग खान, Photo ने जीता फैंस का दिल

Jhoome Jo Pathaan song Shah Rukh Khan : शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का एक और गाना बीते दिन रिलीज हुआ. इसी के बाद ये इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इस गाने में शाहरुख खान अपना सिग्नेचर पोज (Pathaan New Song) करते हुए नजर आए तो वहीं उनका शर्टलेस और रफ अंदाज देखने लायक रहा. दीपिका भी इस गाने में काफी हॉट लग रही थीं. वहीं अब गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis) ने झूमे जो पठान (Jhoome Jo Pathaan) के सेट से कुछ फोटो शेयर की हैं जिसे देख शाहरुख के फैंस उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. बॉस्को ने कैप्शन में लिखा कि किंग खान अपने एब्स दिखाने में काफी 'शर्मा' रहे थे. 

पठान फिल्म के दूसरे गाने झूमे जो पठान में भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के किलर डांस ने लोगों को इंप्रेस किया है. गाने के म्यूजिक ग्रूवी है जिसे सुन आप भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. इस गाने को कोरियोग्राफ करने का क्रेडिट बॉस्को मार्टिस को जाता है. उन्होंने एक से बढ़कर एक स्पेट दिए हैं. वहीं उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. फोटो में बॉस्को सुपरस्टार के साथ पोज दे रहे हैं.

फोटो में शाहरुख एब्स और लंबे बाल के साथ स्टाइलिश नजर आ रहे. बॉस्को ने कैप्शन में बताया कि कैमरे के लिए पोज देने से पहले शाहरुख अपने एब्स दिखाने में 'शर्मा' रहे थे. कोरियोग्राफर ने पोस्ट में शाहरुख को थैंक्यू कहते हुए एक लंबा पोस्ट किया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bosco Martis (@boscomartis)

उन्होंने लिखा, 'ये मेरे इंस्टा पेज पर मौजूद सबसे अच्छी तस्वीरों में से एक है. इस तस्वीर को पाने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं, मुझे पता है कि आप इसे क्लिक करने में बहुत शर्मा रहे थे और आप अपने एब्स दिखाने में भी इतने शर्मीले थे सर.. यह मेरे जीवन भर के लिए एक कीमती पल है. बहुत बहुत धन्यवाद. फोटो के लिए थैंक्यू. इस फोटो का क्रेडिट pooja dadlani को जाता है. मैंने वास्तव में इसे चुरा लिया है. आशा है कि हम सभी अपने शानदार पठान का आनंद लेंगे.'

ये भी पढ़ें: Jhoome Jo Pathaan song: Shah Rukh Khan के सिग्नेचर पोज और शर्टलेस लुक देख दीवाने हुए फैंस, Deepika के साथ दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

उन्होंने अपने पोस्ट में दीपिका पादुकोण का भी जिक्र किया और उन्हें "ग्लैमर का प्रतीक" कहा. उन्होंने लिखा, "दीपिका पादुकोण आप ग्लैमर शाइनिंग और सुपर हॉट दिखने की मिसाल हैं. मेरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.'

ये भी पढ़ें: Bikini Controversy: दीपिका की 'भगवा' बिकिनी से कई गुना कीमती है शाहरुख का चश्मा, किंग खान की ये है रईसी

बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने को भी खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है. गाने में शाहरुख के फेमस सिग्नेचर पोज ने को फैंस को तो दीवाना बना लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement