Advertisement

Pathaan से भी जबरदस्त होगी Shah Rukh Khan की Jawan, रिलीज के चंद घंटे पहले लीक हुआ टीजर का क्लिप

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan के टीजर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. फिल्म का टीजर चंद घंटों में रिलीज होने वाला है. उससे पहले इसकी एक क्लिप लीक हो गई है जो ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रही है.

Latest News
Pathaan से भी जबरदस्त होगी Shah Rukh Khan की Jawan, रिलीज के चंद घंटे पहले लीक हुआ टीजर का क्लिप

Jawan Teaser 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जनवरी में रिलीज हुई फिल्म पठान (Pathaan) की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब फैंस को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का ब्रेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है. वहीं इसके टीजर को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कल यानी 2 मई को ये रिलीज होने वाला है. अब चंद घंटे पहले एक क्लिप (Jawan Teaser clip leak) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे देख फैंस का कहना है कि ये टीजर (Jawan Teaser) की क्लिप है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो टीजर के रिलीज होने के बाद ही मालूम चलेगा. 

एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म जवान के सेट से अक्सर कोई ना कोई फोटो या वीडियो सामने आता रहता है. इसी बीच टीजर के रिलीज के चंद घंटे पहले इसके एक क्लिप के लीक होने का दावा किया जा रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं. 

वहीं कुछ दिन पहले फिल्म से एक क्लिप लीक (Jawan Leaked clip) हुआ था जिसमें किंग खान एक्शन मोड में नजर आए थे. यही नहीं फिल्म के सेट से कुछ फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें शाहरुख खान के साथ फिल्म में कैमियो रोल निभा रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आईं.

ये भी पढ़ें: Jawan में Pathaan से भी ज्यादा धमाकेदार है Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की कैमिस्ट्री, मिल गया सबूत

वहीं इस पैन इंडिया फिल्म शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं. जवान 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है. इसका ट्रेलर अब तक सामने नहीं आया है पर फैंस बेसब्री से इसके इंतजार में हैं. जवान को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan में Allu Arjun की एंट्री हुई पक्की, पहले ठुकराया था ऑफर अब कर डाली शूटिंग? जानें क्या है ये कन्फ्यूजन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement