Advertisement

Jawan छाप रही नोट पर Dunki की रिलीज पर मंडराया खतरा, इस कारण टल जाएगी Shah Rukh Khan की फिल्म?

पठान के बाद Shah Rukh Khan की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाई है. अब किंग खान की साल की तीसरी रिलीज Dunki पर फैंस की नजरें हैं पर इसकी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. 

Latest News
Jawan छाप रही नोट पर Dunki की रिलीज पर मंडराया खतरा, इस कारण टल जाएगी Shah Rukh Khan की फिल्म?

Shah Rukh Khan: Jawan & Dunki शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए साल 2023 काफई खास साबित हुआ. इसी साल जनवरी में रिलीज हुई पठान (Pathaan) से उन्होंने बड़े पर्दे पर चार साल के लंबे ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी की थी. अब हाल ही में रिलीज हुई जवान (Jawan) भी नोट छाप रही है. वहीं उनकी तीसरी फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. 

दरअसल पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी इसी साल रिलीज होगी. हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो डंकी की रिलीज डेट टल गई है. कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार, डंकी की टीम इस बात को लेकर असमंजस में है कि क्या इसी साल किंग खान स्टारर इस तीसरी फिल्म को लाना एक अच्छा फैसला होगा या नहीं. 

पोर्टल ने शाहरुख से करीबी तौर पर जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा 'मेरा मानना है कि वे (टीम) डंकी को अगले साल की शुरुआत में ले जाने की संभावना देख रहे हैं. इस साल शाहरुख की पठान और जवान रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर हैं. कुछ महीनों तक इंतजार करना बेहतर है.'

ये भी पढ़ें: Jawan On OTT: करोड़ों में बिकी Shah Rukh Khan की फिल्म, जानें कब और कहां रिलीज होगी मूवी?

आगे कहा गया 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पठान और जवान को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है. पठान ने प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है पर जवान की स्ट्रीमिंग शुरू नहीं होगी नवंबर से पहले. इसका मतलब है कि शाहरुख खान का बुखार साल के अंत तक बना रहेगा.' सूत्र ने आगे बताया कि अगर डंकी इस साल रिलीज होती है, तो 2024 में उनकी कोई रिलीज नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan और Dunki ने रिलीज से पहले ही Pathaan को दी पटखनी? छाप डाले करोड़ों रुपये

डंकी को लेकर कहा जा रहा है कि ये शाहरुख की पिछली फिल्मों से काफी अलग है. बताया जा रहा है कि डंकी में किंग खान जो करने वाले हैं वो इससे पहले उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया है. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म भी सुपरहिट होने की उम्मीद है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement