Advertisement

Shah Rukh Khan की Jawan में नजर नहीं आएंगे Allu Arjun, जानें पुष्पा ने क्यों ठुकराया फिल्म का ऑफर

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan में Allu Arjun के कैमियो रोल की काफी चर्चा है. अब खबर आ रही है कि Pushpa स्टार ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है.

Latest News
Shah Rukh Khan की Jawan में नजर नहीं आएंगे Allu Arjun, जानें पुष्पा ने क्यों ठुकराया फिल्म का ऑफर

Allu Arjun अल्लू अर्जुन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस के बाद अब फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म जवान (Jawan) पर है. इस फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में पुष्पा (Pushpa) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें इस फिल्म में अहम रोल की पेशकश की गई थी पर अब खबर आ रही है कि एक्टर ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है. 

दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन की एंट्री हो सकती है. इस फिल्म के लिए उन्हें खास रोल ऑफर किया गया था. इसी बीच पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, पुष्पा स्टार ने इस रोल को निभाने से मना कर दिया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी निराश हो गए हैं.

Allu Arjun ने क्यों किया फिल्म से किनारा

खबर की मानें तो अल्लू अर्जुन ने अपने बिजी शेड्यूल के कारण कहानी सुनाने के बाद भी कैमियो के लिए हां नहीं कही. न्यूज पोर्टल के सूत्र ने खुलासा किया कि एक्टर फिलहाल पुष्पा: द रूल की वजह से काफी बिजी हैं और अगले कुछ महीनों तक इसी फिल्म पर ध्यान देने वाले हैं. 

माना जा रहा है कि पुष्पा 1 के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए फिल्म निर्माता पुष्पा 2 को और ज्यादा शानदार बनाना चाहते हैं. फिल्म के सीक्वल के लिए उन्होंने 400 से 450 करोड़ का बजट रखा है. इसी कारण अल्लू अर्जुन कोई और फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: Pusha 2 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म से Allu Arjun का फर्स्ट लुक देख फैंस हुए दीवाने

इसी साल रिलीज होगी Jawan 

बता दें कि इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं. फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी. फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: Pathaan की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच Shah Rukh Khan ने शुरू की अगली फिल्म, जानें Jawan से जुड़ी सारी डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement