Advertisement

Salman Khan के बाद अब Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, जांच जारी

Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी मिली है जिसने सनसनी फैला दी है. खबरों की मानें तो रायपुर के आरोपी ने किंग खान से भारी फिरौती की मांग की है.

Latest News
Salman Khan के बाद अब Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, जांच जारी

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

पिछले काफी समय से सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी भरी कॉल आ रही हैं जिससे उनके फैंस काफी डरे हुए हैं. इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर भी ऐसी ही बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किंग खान को रायपुर के एक शख्स ने धमकी भरा कॉल (Shah Rukh Khan death threat call) किया है. इसने सनसनी फैला दी है और उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं.

शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल आने से सभी हैरान हैं. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है जिसकी मानें तो रायपुर के एक शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है. इसके बाद पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंची है. वहीं जिस नंबर से किंग खान को धमकी भरा कॉल आया था, उसे ट्रेस करने पर पता चला कि वो नंबर रायपुर के फैजान नाम से रजिस्टर्ड है.

फिलहाल पुलिस ने धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं इसको लेकर एक्टर या उनकी टीम की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: इन 9 एक्टर को मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकी, एक के घर को बम से उड़ाने की कही थी बात

पिछले साल भी मिली थी धमकी
2023 को शाहरुख खान को फिल्म पठान के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी. एक्टर को Y+ की सिक्योरिटी दी गई थी. ऐसे में उनके साथ 11 पर्सनल सिक्योरिटी स्टाफ रहते हैं. जिसमें से 6 कमांडो होंगे, चार पुलिसकर्मी और एक ट्रैफिक क्लियर करने वाला शामिल है. अब देखना ये होगा कि उनकी सुरक्षा में और किस तरीके से बदलाव किया जाता है.

2 नवंबर को मनाया अपना 59वां बर्थडे
शाहरुख खान पिछले 3 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 1992 में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू करने के बाद से एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज उनका चार्म ऐसा है कि देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. बीते दिनों उन्होंने अपना 59वां बर्थडे मनाया. इस खास मौके पर पहले वो अपने फैंस के साथ दिखे और फिर मन्नत में अपने परिवार वालों संग जश्न मनाते नजर आए. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement