Advertisement

Shah Rukh Khan को श्रीनगर एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, Dunki की शूटिंग से लौटे थे वापस, वीडियो देख सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल

Shah Rukh Khan हाल ही में अपनी फिल्म Dunki की शूटिंग के लिए श्रीनगर गए थे. वहां एयरपोर्ट पर एक्टर के चाहने वालों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. इसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वे

Latest News
Shah Rukh Khan को श्रीनगर एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा, Dunki की शूटिंग से लौटे थे वापस, वीडियो देख सिक्योरिटी को लेकर उठे सवाल

Shahrukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने धमाल मचा दिया था. इसके बाद उनकी अगली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर चर्चा तेज हो गई. वहीं हाल ही में उनकी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो गया है और इसके शूट के लिए शाहरुख खान हाल ही में श्रीनगर पहुंचे थे. इसी बीच किंग खान का श्रीनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया है. ट्विटर पर ये क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग उनकी सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. 

शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग करने के लिए कश्मीर पहुंचे. यहां श्रीनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देखा गया, साथ ही उन्हें कई सारे फैंस ने भी घेर लिया. एक्टर के कई फैन पेज ने वीडियो शेयर किया. हालांकि इतनी भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाते हुए ले गए. इस दौरान एक्टर व्हाइट टी शर्ट पर ब्लैक कलर की जैकेट पहने नजर आए. साथ ही उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे और हमेशा की तरह डैपर लग रहे थे.

बता दें कि शाहरुख खान और तापसी पन्नू कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान उनकी कई फोटोज और वीडियो वायरल हुईं. एक वीडियो में शाहरुख का लुक साफ नजर आ रहा था. बिखरे हुए लंबे बाल, काले जैकेट और हल्की दाढ़ी वाले लुक में एक्टर नजर आ रहे थे. उन्होंने गले में व्हाइट रंग की शॉल डाली हुई है. ऐसे में लोग इसे देख उनके फिल्म के लुक को लेकर कयास लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Dunki में ऐसा दमदार होगा Shah Rukh Khan का लुक, कश्मीर शूट से वायरल हुआ वीडियो

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और शाहरुख पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2023 में ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि इसकी ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म DUNKI का है एक खास मतलब, जानें- कैसी होगी इसकी कहानी?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement