Advertisement

Pathaan की सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Shah Rukh Khan अपनी फिल्म Pathaan की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने करोड़ों की कीमत वाली नई शानदार और लग्जरी कार खरीद ली है.

Latest News
Pathaan की सक्सेस के बाद Shah Rukh Khan ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Shah Rukh Khan शाहरुख खान 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड में इस समय एक सुपरस्टार का बोल बाला है. हो भी क्यों ना आखिर उनकी फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन (Pathaan box office collection) जो किया था. यही नहीं ओटीटी (Pathaan OTT) पर भी उनकी फिल्म धमाल मचा रही है. हम बात कर रहें स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की, जो इस समय पठान की सक्सेस को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं.  हाल ही में खबर आई है कि उन्होंने नई और शानदार लग्जरी कार (Shah Rukh Khan new car) को अपने कारों के कलेक्शन में शामिल कर लिया है. इस कार की कई खासियत हैं और कीमत इतनी, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे.

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और लक्जरी सवारी शामिल कर ली है. वो अपने घर 10 करोड़ रुपये की एक नई रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज एसयूवी लाए हैं. इसकी कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं. व्हाइट कलर की इस कार का भी वही नंबर है जो किंग खान की बाकी कारों में होता है.

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan की 26 पहियों वाली कार Limousine से है PM Modi का खास कनेक्शन

शाहरुख की 10 करोड़ वाली लग्जरी कार की खासियत

कभी मारुति वैन से चलने वाले शाहरुख खान के पास आज लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है. हाल ही में शाहरुख खान को मुंबई की सड़कों पर अपनी  रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज चलाते हुए देखा गया था जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. 

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.20 करोड़ रुपये है, लेकिन कस्टमाइजेशन के साथ इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं उनकी लग्जरी राइड में सिग्नेचर '0555' नंबर प्लेट भी है. 

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan के पास है चांद पर इतनी जमीन, एक्टर के बारे में जानें 10 दिलचस्प बातें

क्यूं हर गाड़ी का नंबर होता है 0555

कह जाता है कि किंग खान के लिए उनकी हर कार खास होती है. न्यूमरोलॉजी में विश्वास रखने वाले शाहरुख का लकी नंबर 555 है इसलिए उनकी सभी कारों का नंबर 0555 होता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement